पौधा लगाने तक सीमित ना रहे बल्कि इसकी देखभाल भी करे : सोहनपाल

0
822
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 June 2019 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सोहनपाल सिंह ने पृथला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पौधा रोपण किया और लोगों से आव्हान किया कि इन पौधो को लगाने तक ही सीमित ना रखे बल्कि इनकी देखभाल भी करे ताकि यह बट वृक्ष बन कर हमें लाभ पहुंचा सके।

सोहनपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर हैए और आवरण जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिकए रासायनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूपए जीवन और जीविता को तय करते हैं।

उन्होने कहाकि मनुष्यों द्वारा की जाने वाली समस्त क्रियाएं पर्यावरण को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती हैं। इस प्रकार किसी जीव और पर्यावरण के बीच का संबंध भी होता है जो कि अन्योन्याश्चित है। मानव हस्तक्षेप के आधार पर पर्यावरण को दो भागों में बांटा जा सकता है जिसमें पहला है प्राकृतिक या नैसर्गिक पर्यावरण और मानव निर्मित पर्यावरण। यह विभाजन प्राकृतिक प्रक्रियाओं और दशाओं में मानव हस्तक्षेप की मात्रा की अधिकता और न्यूनता के अनुसार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here