बिना कार्यकर्ताओं के कोई संगठन खड़ा नहीं हो सकता : आनंद कौशिक

0
833
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 July 2019 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन कि रीड की हडडी होते हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई भी संगठन खड़ा नहीं हो सकता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है और यही कारण है कि काग्रेस पार्टी विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में जानी जाती हैं। उपरोक्त कथन श्री कौशिक ने आज यहां ओल्ड फरीदाबाद स्थित अनमोल पब्लिक स्कूल बसेलवा कॉलोनी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहे। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक भी विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर लोगों ने पूर्व विधायक आनंद कौशिक और बलजीत कौशिक का पगड़ी बांधकर वह फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी किया गया

इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान सबसे अधिक है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। भारत की आजादी में सबसे ज्यादा शहीद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही थे। भाजपा की जननी जनसंघ के किसी नेता या कार्यकर्ता ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन आज का संयोग देखिए कि जिन लोगों ने कभी आजादी की लड़ाई में हिस्सा तक नहीं लिया वे लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने देश के योगदान में कभी कोताही नहीं बरती। यही कारण है आज भी देश के लोग कांग्रेस के योगदान को याद करते हैं। भाजपा ने लोगों को बरगला कर, झूठे सपने दिखा कर सत्ता हथियाज ली। आज भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य में बन गई है लेकिन लोगो की भलाई करने की बजाय अपना असली रूप दिखा रहे हैं। भाजपा के शासन में समाज का कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं दिखाई देता, चाहे वह व्यापारी, किसान, मजदूर हो या कर्मचारी वर्ग। भाजपा द्वारा किए गए वादों में से किसी भी वर्ग को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। आम आदमी को जीवन जीना भी मुश्किल हो रहा है।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आज गुंडाराज कायम हो गया है। भाजपा लोगों को सुरक्षा जैसा नागरिक अधिकार देने में भी नाकाम होती नजर आ रही है। इसके अलावा भाजपा आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं देने तक में भी नाकाम साबित हो रही है। हरियाणा प्रदेश जो कभी कांग्रेस के शासनकाल में भारत के सबसे शांत और उन्नत प्रदेशों में शुमार था। आज भाजपा के शासन में क्राइम प्रदेश के रूप में जाना जाने लगा है। फरीदाबाद जैसी नगरी में आज हत्या जैसे जघन्य अपराध आम हो गए हैं। लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गए हैं, आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की हत्या हो जाना आम बात हो गई है। यह प्रशासन पर सत्ता के लॉ एंड ऑर्डर को कायम करने की नाकामी को दर्शाता है। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच में जाकर भाजपा और कांग्रेस के बीच का फर्क बताना चाहिए। ताकि आने वाले समय में लोगों की भाजपा नेता बरगला ना सके और भाजपा को सत्ता से हटाकर दोबारा से देश के विकास में असली योगदान देने वाली कांग्रेस पार्टी को ही चुना जाए। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस के लिए बढ़-चढ़कर प्रचार करने का प्रण लिया और दोबारा से हरियाणा को उसका खोया हुआ स्वाभिमान और वैभव दिलाने का आश्वासन दिलाया।

इस अवसर पर युवा नेता कर्मवीर खटाना, राजेश दहिया, बृजेश धनखड़ एडवोकेट, पंडित मूलचंद शमार्, महाराज सिंह गुर्जर, एनके मंगला, देवदत्त कौशिक, एनके मिश्रा, युवा नेता अजय शर्मा, राव बलबीर सिंह, सहदेव नंबरदार, रमेश पेंटर, दलवीर, जयभगवान भारद्वाज, महेंद्र यादव, कलुआ प्रधान, योगेश तंवर, स्कूल के प्रधानाचार्य मास्टर पुरुषोत्तम, पंडित बाबूलाल शर्मा, मोहन धोबी, जगबीर हुड्डा, एलएन मित्तल, मिथिलेश पांडे, दिलीप भारती, बिट्टू राघव, मोंटा, मनोज, देबू शर्मा, श्री भगवान शर्मा, महेश पवार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक विशेष रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here