मनोहर सरकार में पुन: विकास की गति से जुड़ा एनआईटी क्षेत्र : यशवीर डागर

0
978
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Oct 2018 : केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल को चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा हाईकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जनचेतना पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। इसी कड़ी में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जनचेतना पदयात्रा निकाली गई। एनआईटी क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी यशवीर डागर के नेतृत्व में निकाली गई यह यात्रा पाली मंडल में राजीव कालोनी के होली चौक से आरंभ हुई और करीब 10 से 15 किलोमीटर की परिक्रमा करते हुए राजीव कालोनी में सम्पन्न हुई। इस दौरान जहां जगह-जगह इस यात्रा का लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए पुन: 2019 में देश व प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर भाजपा नेता यशवीर डागर ने लोगों को देश व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पहली सरकार है, जिनसे गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी के हितों के लिए नित-नई योजनाएं क्रियान्वित की है और आज हर वर्ग भाजपा सरकार में आथिक स्तर पर मजबूती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाते हुए हर व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है, जिसके चलते लोगों में भाजपा के प्रति रुझान बढ़ रहा है। श्री डागर ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह से कृतसंकल्पित है और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से चार वर्षाे में आकूत विकास हुआ है, जिसके चलते लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जो एनआईटी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ गया था, आज मनोहर सरकार में उसे पुन: विकास की गति से जोड़ा गया है और इस क्षेत्र की हर स्तर पर कायाकल्प की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु की गई आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इससे गरीब लोग अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे। इस मौके पर भाजपा पाली मंडल अध्यक्ष राजपाल दहिया, जवाहर कालोनी मंडल अध्यक्ष रमेश बिष्ट, नंगला मंडल अध्यक्ष कविन्द्र चौधरी, वीरेंद्र सरपंच, मूलचंद डागर, बलजीत डागर, शमशेर रावत, महामंत्री मुन्नालाल, उपाध्यक्ष भूषण चौधरी, रामवीर सिंह, सचिव राज कसाना, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, अनिल सिंह उपाध्यक्ष, अरुण सिंह सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here