एनएचएम कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद ने सिविल सर्जन के मार्फ़त मिशन निदेशक को दिया हड़ताल का ज्ञापन

0
448
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 27 जून 2022 : जिला फरीदाबाद में एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा सिविल सर्जन के मार्फत मिशन निदेशक के नाम ज्ञापन दिया गया।

एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा पत्र क्रमांक HNKS/2022/181 दिनांक 22/06/2022 के माध्यम से सेवा नियम में अनावश्यक छेड़छाड़ और फिक्स बेसिक सैलरी के आदेश बारे में पत्र के द्वारा विरोध दर्ज करा दिया गया था और अवगत भी कराया गया था यदि उक्त आदेश निरस्त नहीं होते हैं तो कोई भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में सेवा नियम में अनावश्यक छेड़छाड़ बेसिक सैलरी के विरोध में दिनांक 24 जून को सभी जिलों में वित्त विभाग के उक्त आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध किया गया था तथा इसी पत्र की निरंतरता में कल दिनांक 26 जून 2022 को रोहतक में राज्य करणी कार्यकारिणी की बैठक में सरकार व अधिकारियों द्वारा एनएचएम कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी के चलते सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 27 जून 2022 को सभी जिलों से माननीय सिविल सर्जन के मार्फत माननीय मिशन निदेशक को ज्ञापन दिया जाएगा और 30 जून 2022 से सभी जिलों के एनएचएम कर्मचारी दो दिवसीय, 30 जून 1 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे। जिससे आपातकालीन सहित सभी सेवाएं बाधित रहेगी। इस कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या के लिए सरकार विभाग व जिम्मेदार होगा। अगर फिर भी मांगों व समस्याओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है।

इसलिए आपसे निवेदन है कि 30 जून से पहले कर्मचारियों की मांगों को समस्याओं पर समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करें और संगठन को वार्ता हेतु समय प्रदान का कष्ट करें ताकि मांगों व समस्याओं पर विचार विमर्श किया जा सके मांगों व समस्याओं का समाधान हो सके।

मांगे निम्न प्रकार से हैं
1:- सेवा नियम में अनावश्यक छेड़छाड़ बंद की जाए। फिक्स बेसिस सैलरी के आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
2:- माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सातवां वेतन आयोग का लाभ दिया जाए।
3:- सभी एनएचएम कर्मचारियों को स्थाई सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए।
4:- सेवा नियम वेतन विसंगति सहित आवश्यक संशोधन किया जाए।
5:- एनएचएम कर्मचारियों द्वारा वर्ष 2017, 2018, 2019 में की गई हड़ताल का वेतन अन्य संगठनों की भांति जारी किया जाए।
6:- एनएचएम मैं कार्यरत डॉक्टर्स की शुरुआती सैलरी मिनिमम 80000 की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here