नगर निगम ने नौ निजी स्कूलों को किया सील

0
1465
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 30 Sep 2018 : हाइकोर्ट के आदेशों पर अमल करते हुए फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने रविवार को फिर शहर के नौ निजी प्ले स्कूलों को सील कर दिया है, जिनमें सबसे ज्यादा सेक्टर 10 के छह स्कूल शामिल हैं। नगर निगम ने ओल्ड फरीदाबाद जोन में अवैध रूप से खुले निजी प्ले स्कूलों पर यह कार्यवाही की है। इन सभी स्कूलों पर किसी भी विभाग या नगर निगम से अनुमति नहीं लिए जाने का आरोप है।

न्यायालय के आदेशों पर नगर निगम इससे पहले भी पांच निजी प्ले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें सील कर चुका है। हाई कोर्ट में अवैध तरीके से चल रहे स्कूलों को लेकर एक याचिका डाली गई थी, जिसमें से 33 स्कूलों से जवाब मांगा गया था। याचिकाकर्ता ने इन स्कूलों में मासूस बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। जिला प्रशासन के पास भी प्ले स्कूलों का कोई रिकॅार्ड नहीं है।

रविवार को नगर निगम कर्मचारियों ने सेक्टर-10 स्थित के्रडल टू क्रेयंस, सेंट ज्यूड्स नर्सरी, लिटिल वंडर, लिटिल प्ले स्कूल, शैमरॉक महाराजा, टेंडर किड्स प्ले स्कूल, सेक्टर-15ए, अजरौंदा स्थित यूरो किड्स और फ्यूचर चाइल्ड और सेक्टर 11 स्थित बाल बसेरा को सील किया।

एसडीओ ओपी मोर के मुताबिक पिछले कई साल से हाई कोर्ट में अवैध तरीके से चल रहे स्कूलों का मामला चल रहा है। शहर के कुछ बड़े स्कूलों ने कोर्ट में याचिका डालकर दलील दी थी कि आज भी फरीदाबाद में गलत तरीके से स्कूलों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उसी क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। ऐसे अन्य स्कूलों की पहचान का काम जारी किया गया है। जल्द ही सभी को नोटिस दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here