जेे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैथ फेस्टिवल 2019 में 120 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया

0
979
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 13 Sep 2019 : विद्यार्थियों को गणित में रुचि लेने के लिए प्रेरित करने तथा उनके कौशल विकसित के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा मैथ फेस्टिवल 2019 का आयोजन किया गया, जिसमें गणित पर प्रश्नोत्तरी, रंगोली तथा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन पर आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में फरीदाबाद तथा आसपास के 15 शिक्षण संस्थानों की 46 टीमों के 120 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन सत्र की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गणित विभाग की प्रोफेसर डॉ. रेणु चुघ मुख्य अतिथि रहीं तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। गणित विभाग की अध्यक्षा डा. नीतू गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर डा. रेणु चुघ ने फजी मैथ, फ्रैक्टल्स और केओस विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया तथा गणितीय सिद्धांत एवं विधियों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया।

इस अवसर पर बोलते हुए, कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने अकादमिक विषय के रूप में गणित के महत्व पर बल दिया और विद्यार्थियों को गणित के व्यापक दायरे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की सभी शाखाओं का प्रमुख आधार गणित ही है। बिग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, साफ्टवेयर एप्लीकेशन और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में गणित एवं इससे संबंधित अनुप्रयोगों को व्यापक उपयोग किया जाता है। उन्होंने शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को गणितीय अनुसंधान में रुचि लेने के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
गणित विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में मोतीलाल नेहरू कॉलेज, दिल्ली से आदेश शर्मा और मनीष चौहान की टीम ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। दिल्ली के रामानुजन कॉलेज से सनी, सुभाष और अमृत ने दूसरा और नेहरू कॉलेज फरीदाबाद से हरेंद्र, पायल गोयल और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जे.सी. बोस विश्वविद्यालय से पायल और अंजलि ने प्रथम पुरस्कार, अग्रवाल कॉलेज से पूजा और ज्योति ने, दूसरा पुरस्कार बल्लभगढ़ और दूसरा पुरस्कार नेहरू कॉलेज, फरीदाबाद से रविंदर और निशा को तीसरा पुरस्कार मिला। रंगोमत्री प्रतियोगिता में जे. सी. बोस विश्वविद्यालय की दीक्षा व सुनैना ने प्रथम पुरस्कार, सरस्वती महिला महाविद्यालय, पलवल से नीतू और भारती ने दूसरा पुरस्कार और अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ से भावना और स्वाति ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

समापन सत्र में, कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का समन्वय सुश्री निशा सिंह और सुश्री हेमलता अग्रवाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here