विधायक राजेश नागर ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता को दी बधाई

0
606
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 10 मार्च : तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर देश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर मोदीजी में विश्वास व्यक्त कर बता दिया है कि उनके हीरो वही हैं और जनता विपक्ष के झूठ में नहीं फंसने वाली है।

विधायक नागर ने कहा कि पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद आज आए नतीजे भाजपा की प्रचण्ड जीत और देश की जनता का मत बयान कर रहे हैं। राजनैतिक दलों द्वारा जनता को भडक़ाने के अनेक प्रयास किए गए, झूठे आंकड़ों और बयानों के जरिए जनता को बरगलाने के प्रयास किए गए। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं डबल इंजन की सरकारें दोबारा भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटी हैं। इसके लिए मैं देश की जनता का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

राजेश नागर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी समेत पार्टी नेतृत्व को बधाई देना चाहते हैं जिनके कुशल नेतृत्व में देश और हरियाणा को भी कुशल शासन प्राप्त हुआ है। आज विकास कार्यों की स्पीड देखकर जनता को लगता है कि अब देश सही हाथों में है। भाजपा के शासन में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। यह बात जनता देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी ढाई साल पहले उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आई थी जिसके बाद दिनोंदिन जनता के दिलों में भाजपा नेतृत्व, सुशासन और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी के प्रति स्थान मजबूत हुआ है। आज हरियाणा देश में खिलाडिय़ों, बच्चियों, शिक्षा, स्थानीय निकाय विकास कार्यों आदि में बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त करता जा रहा है। हमारी नीतियों को दूसरे राज्य भी अपने यहां पर स्वीकार कर लागू कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के शासन में आज देश एक डोर में बंधा है और इस बार की होली बेहत शानदार हो गई है। उन्होंने देश प्रदेश की जनता को भाजपा की प्रचण्ड जीत में भागीदारी करने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here