गुरुग्राम के बाद अब फरीदाबाद में भी मैट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी

0
1168
Spread the love
Spread the love

Chandigarh News, 13 Sep 2018 :  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम की तर्ज पर फरीदाबाद में भी मैट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (एफएमडीए) बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी पहले ही घोषित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम की ही तरह फरीदाबाद अथॉरिटी में भी किसी वरिष्ठ अधिकारी को सीईओ नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में अथॉरिटी बनाने का यह फायदा हुआ है कि विभिन्न विभागों के अलावा अब अथॉरिटी ने अपने स्तर पर 1001 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए हैं। अथॉरिटी के गठन के बाद विकास कार्यों के लिए चंडीगढ़ से मंजूरी की जरूरत नहीं है। अथॉरिटी अपने स्तर पर योजनाएं बनाने के लिए स्वतंत्र है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के समुचित विकास के लिए अथॉरिटी का गठन जरूरी हो गया था। इस शहर की आबादी गुरुग्राम से भी अधिक है। अब हरियाणा के दो वह बड़े जिले अथॉरिटी के रूप में काम करेंगे, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पूरी तरह से सटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने बल्लभगढ़ व बहादुरगढ़ में मैट्रो स्टेशनों का नाम बदल दिया है। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ में एमसीडी कालोनी मैट्रो स्टेशन का नाम अब संतसूरदास सिंही मैट्रो स्टेशन व बल्लभगढ़ मैट्रो स्टेशन का नाम अब राजा नाहर सिंह मैट्रो स्टेशन होगा। इसी तरह बहादुरगढ़ में एमआईई मैट्रो स्टेशन का नाम अब पंडित श्रीराम शर्मा मैट्रो स्टेशन, बस स्टैंड मैट्रो स्टेशन का नाम बहादुरगढ़ सिटी मैट्रो स्टेशन व सिटी पार्क मैट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ का नाम अब ब्रिगेडियर होशियार सिंह मैट्रो स्टेशन होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नए मैट्रो स्टेशनों के नाम की अधिसूचना जारी करने के बाद इन्हें जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here