मेयर सुमन बाला ने नगर शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना

0
1461
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 20 Dec 2018 : नगर निगम मेयर सुमन बाला ने गत दिवस दोपहर बाद गीता जयंती महोत्सव पर नगर शोभा यात्रा को से झंडी दिखाकर किया रवाना। शोभा यात्रा में श्री गीता मन्दिर सभा, जीओ गीता, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय सेवक संघ, श्री गोपाल गौशाला, श्री नारायण गौशाला, इस्कान संस्था, श्री स्नातन संस्था शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की गीता जयंती महोत्सव को में मंगलवार को एक विशाल नगर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा वैश्विक शान्ति मंत्रौउच्चारण के साथ यात्रा सैक्टर-17 हुडा मार्केट से शुरू सैक्टर-14, सैक्टर-18, सैक्टर-16, सैक्टर-15 की मार्केट से होकर गीता मन्दिर व मुख्य मार्गो व चौको से होती हुई सेक्टर-12 के गीता जयंती महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में जाकर सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा के दौरान जियो गीता और अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य पवित्र श्री गीता जी के समक्ष नतमस्तक हुए।

अपने संदेश में मेयर सुमन बाला ने कहा कि गीता सभी धर्मो का सार है। हरियाणा सरकार ने गीता जयंती को अन्तर्राष्ट्रीय बनाकर और प्रदेश के सभी खंड व जिलों में गीता जयंती महोत्सव के आयोजन किया गया है, यह स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि गीता कर्मयोगी बनने और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देती है, अच्छे समाज की सरंचना के लिए गीता को अंगीकृत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन एकादशी को ही योगीराज भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि यह केवल भगवत गीता का ही सम्मान नहीं अपितु मानवीय मूल्यों, परम्पराओं तथा राष्ट्रीयता का सम्मान है। गीता जाति, वर्ग तथा धर्म से उपर है तथा मानवता की मुस्कान है और इसमें हर समस्या का समाधान है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों का आह्वान किया कि वे गीता से जुड़े ताकि देश ही नहीं विश्व में भी शांति और भाईचारा सुदृढ़ हो।

गीता जयंती महोत्सव के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र कुमार ने भी शोभा यात्रा के माध्यम से सभी नगर वासियों को गीता जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि गीता कर्म करने तथा मानवता का कल्याण करना सिखाती है। लोगो को भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिए गए संदेश को अपनाकर उसे ग्रहण करना चाहिए।

इस भव्य शोभायात्रा में मनमोहक झांकी शामिल की गई थी। इनमें गीता के 18 अध्यायों को प्रतीक मानकर, शिक्षण संस्थाओं तथा सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक व आर्थिक प्रगति की झलक प्रस्तुत करती झांकियां शोभायमान हो रही थी। गीता पर आधारित पवित्र भजनों व संगीत से समूचा वातावरण गीतामय हो गया। झांकियों में अध्यात्मिकता के साथ-साथ विविधता में एकता का संदेश भी निहित था। झांकियों में जियो गीता द्वारा रथ निकाला गया जिसमें श्रीगीता जी रखी हुई थी, यह झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। निकाली गई जो शहर वासियों को थी कि गीता में है और स्वच्छता के शोभा यात्रा में एवं झांकी शामिल थी। झांकिय नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र था।

इस अवसर पर एसडीएम सतबीर मान , विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियो सहित कई गणमान्य व्यक्ति शोभायात्रा में उपस्थित रहे। शोभा यात्रा के समापन के साथ ही तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का भी हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here