संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 के तहत प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव पहुंचे फरीदाबाद

0
864
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 July 2019 : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश भर में विधानसभा चुनाव को लेकर संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 छेड़ दिया है जिसके तहत आज प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव फरीदाबाद कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। फरीदाबाद प्रवास के दौरान वे लगभग 11 बजे युवा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा के कार्यकर्ताओं से मिले, उसके बाद वे अग्रवाल कॉलेज पहुंचे इसके पश्चात उनका काफिला बुखारपुर गाँव पहुंचा। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बल्लभगढ़ स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता सूरज मान के कार्यालय दोपहर भोज के लिए पहुंचे जहाँ पर उनका ढोल नगाड़ों के साथ पगड़ी पहनाकर कर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जलपान किया तथा सभी भाजयुमो के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि, संघटन पर्व सदस्य्ता अभियान 2019 शुरू हो चुका हैं जिसके तहत हरियाणा प्रदेश भर में 9 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया हैं। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथ पर कम से कम 50 सदस्य जोड़ने होंगे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया का जमाना हैं, सभी के पास अधिकतर स्मार्टफोन हैं, तो जितने भी नए सदस्य बनाएं उनको सोशल मीडिया पर भी डालें।

प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव कार्यकर्ताओं को विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि, 18 अगस्त से मुख्यमंत्री चुनाव के मद्देनजर रथ पर सवार होकर प्रदेश के दौरे पर निकल जाएंगे। मुख्यमंत्री का रथ राज्य में लगातार 20 दिन घूमेगा। 8 सितंबर को राज्यस्तरीय रैली होगी। वहीं राज्य में 10 से 12 सितंबर के बीच किसी भी समय चुनाव आचार संहिता लग सकती है और 15 अक्टूबर के आसपास चुनाव हो सकते हैं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो जीतेन्द्र चौधरी, नमो नमो जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी, सीही मंडल अध्यक्ष पवन सोरोत, महामंत्री रोहित राजपूत, रमेश तेवतिया, अमित चौधरी, वेद प्रकाश यादव, बलराम आर्य, ब्रिज मोहन भरद्वाज, अनिल मालिक, अनिल डांगी, राजेंद्र पराशर, जगदीश गेहलोत, भारत मान, संदीप चंदीला, अजय सक्सेना, जेपी सिंह आदि सैंकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here