गाँधी कॉलोनी में मंडल द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जी की मनाई जयंती

0
1656
Spread the love
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा 19 फेब्रुअरी को गाँधी कॉलोनी में मंडल द्वारा श्री छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती मनाई गई। यह जयंती श्री शिवाजी महाराज जी के जन्म पर हर वर्ष 19 फेब्रुअरी को मनाई जाती है . छत्रपति शिवाजी महाराज जी की माता का नाम जिजाबाई था जो अध्यात्मिक धार्मिक विचारो वाली महिला थी उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले था। श्री शिवाजी महाराज जी का जन्म 19 फेब्रुअरी 1630 में शिवनेरी में हुआ। शिवा जी जयंती बहुत बड़े स्तर पर मनाई जाती है। शिवा जी महाराज ने 15 की उम्र में मुगलों के खिलाफ अपना पहला युद्ध लडा और जीत का झंडा लहराया। छत्रपति ने औरंगजेब के शासन के दौरान मुगल साम्राज्य को चुनौती दी थी। सम्राट औरंगजेब ने शिवाजी के अधीन शभी किलों और क्षेत्रों पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन वह चतुन नेतृत्व के गुणों और गुरिल्ला रणनीति के कारण ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाया। शिवाजी इसके बाद निष्क्रिय हो गए। इसके बाद 1670 में फिर उन्होनें मुगलों के खिलाफ परचम लहराया। इस जीत के बाद जल्द ही 6 जून 1674 को मराठों के राजा के रुप में उनका अभिषेक किया गया। इसके बाद शिवाजी बीमारी के शिकार हो गए जिसमें 1680 में उनके प्राण निकल गए और साम्राज्य उनके पुत्र संभाजी ने संभाल लिया। छत्रपति शिवाजी का नाम हमेशा लोकगीत और इतिहास में एक महान राजा के रुप में लिया जाता रहेगा, जिसका शासन स्वर्ण युग माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here