महिला शक्ति ने दिया नीरज शर्मा को भरपूर समर्थन

0
1804
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 05 Oct 2019 : एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से कांगेस प्रत्याशी नीरज शर्मा का शनिवार को सैक्टर-55 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला शक्ति ने जोरदार स्वागत किया और उनको जीत का आश्वासन दिया। अलका शर्मा, डॉली, संगीता, कविता, कमलेश, नोविता, निधि, आरती, मुरली मनोहर वत्स, योगेश शर्मा नीरज शर्मा को फूल-मालाएं पहनाई और कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मंत्री ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र का विकास कराया था, उसी तर्ज पर उनके सुपुत्र नीरज शर्मा भी जनसेवा करने के लिए मैदान में उतरे हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से विधायक ने यहां पर आकर नहीं झांका है। न तो यहां पर सफाई की व्यवस्था हैं, न ही पानी की व्यवस्था। इसलिए सैक्टर-55 हाऊसिंग बोर्ड के सभी निवासी स्थानीय विधायक नगेन्द्र भड़ाना का बहिष्कार करेंगे और पुरजोर विरोध करेंगे। लोगों ने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में सडक़ें, सीवर एवं सफाई व्यवस्था अच्छी थी।

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने इसके अलावा नंगला, पाली, धौज, सिरोही, खोरी एवं मादलपुर में कासम सरपंच उर्फ चाव खां से मुलकात की और कांग्रेस पाटी्र के हित में समर्थन मांगा। सभी जगह पर लोगों का उनको भारी समर्थन मिला और भारी मतों से उनको जितवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभाओं को सम्बोाित करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के हितों और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा। कांग्रेास पार्टी ने सदैव विकास की राह पर चलते हुए प्रदेश में अनेक जन कल्याणकारी कार्य किए हैं। चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में जो विकास कार्य किए गए हैं, भाजपा उनकी रिपेयरिंग भी नहीं करा पाई है। भाजपा ने देश को कभी जीएसटी, कभी नोटबंदी तो कभी ट्रैफिक नियमों में सख्ती कर लूटने का काम किया है। वहीं, कांग्रेस राज में पं. शिवचरणलाल शर्मा के कार्यकाल में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में उप तहसील, अस्पताल, कॉलेज, सडक़ एवं सीवरेज व्यवस्था, पानी की टंकियों का निर्माण आदि ऐेसे कार्य किए गए, जो अपने आपमें मिशाल है। आज भी क्षेत्र की जनता पुराने कार्यकाल को याद कर विधायक को कोसती है। इनेलो की सीट पर विधायक बनकर लौटे नगेन्द्र भड़ाना भाजपा की गोद में जा बैठे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जोरदार स्वागत किया। मगर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणाएं आज भी अधर में पड़ी हृुई हैं। ऐसे में किस तरह क्षेत्र की जनता इनसे विकास की उम्मीद कर सकती है। अबकी बार न केवल एनआईटी विधानसभा क्षेत्र, बल्कि समस्त हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here