श्री सिद्धदाता आश्रम में श्री नृसिंह जयंती पर भगवान का अभिषेक संपन्न

0
1042
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 27 May 2021 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनाराण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) में श्री नृसिंह जयंती विधि विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर अधिष्ठाता श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य ने भगवान का अभिषेक किया। जिसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के जरिए दुनिया भर में किया गया।

श्री वैष्णव परंपरा में श्री नृसिंह अवतार को भक्तों के हितार्थ विशेष महत्व दिया जाता है। इस अवतार में भगवान ने अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए स्वरूप धारण किया और उसका चरित्र अमर कर दिया। स्वामीजी ने कहा कि भगवान अपने भक्त की करुण पुकार सुनकर दौड़े चले आते हैं। ऐसा एक नहीं अनेक बार वृतान्त हमें प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर के देश कोरोना महामारी से ग्रसित हैं। उनका भी बुरा हाल है जिनका नंबर दुनिया में श्रेष्ठ सूची में पहला आता है। ऐसे में भारत इस महामारी पर अपने विश्वास के कारण ही विजय पा रहा है। इसमें भगवान के भक्तों द्वारा की गई प्रार्थनाओं को भी सहयोग है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक युग की बीमारियां कहीं न कहीं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ से उत्पन्न हुई हैं। हमें समय रहते समझना होगा कि प्रकृति से छेड़छाड़ न कर उसका संवर्धन करें। भगवान की बनाई सृष्टि से छेड़छाड़ न करें। फिर देखना परमात्मा की कृपा से भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनेगा।

जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने यहां सविधि भगवान श्री नृसिंह का अभिषेक कर पूजन किया और लोककल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस काल में शासन प्रशासन का सहयोग करेंगे तो यह हिरण्सकशिपु रूप का कोरोना तुम्हारा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा और भगवान इसका जल्द ही निराकरण करेंगे। यहां भगवान की लघु शोभायात्रा भी अर्चकों द्वारा ही निकाली गई। इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक और यूट्यूब के माध्यम से किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here