लायंस क्लब ने किया “हेल्थ फॉर हर” कार्यक्रम का आयोजन

0
2045
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 March 2019 : लायंस क्लब फरीदाबाद की महिला सदस्यों ने महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए “हेल्थ फॉर हर” प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को सैनिटरी पैड के इस्तमाल को अधिक बढ़ावा देने के लिए जागरूक करना था, ताकि लड़कियां स्वस्थ रहें। इस कार्यक्रम में फरीदाबाद स्थित एनआईटी 5 स्थित सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की 125 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

लायंस क्लब की महिला सदस्यों ने सभी छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया की इस दौरान उन्हें सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए।इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें इस सन्दर्भ में जागरूक किया गया और बताया गया की वे अपने आपको को स्वस्थ रखने कैसे महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली 125 छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लायंस नरगिस गुप्ता (वीडीजी -2) ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा की इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक उत्तान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लायंस क्लब फरीदाबाद की महिला सदस्य डॉ मेघना शर्मा, रचना कात्याल, रीता गर्ग, सपना वाधवा, शालिनी गोयल व मानसी अरोरा ने सफल कार्यक्रम का आयोजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here