पुरानी हवेली की खुदाई में निकला ‘खजाना’, लोगों की भीड़ देख पुलिस ने संभाला मोर्चा

0
1968
Spread the love
Spread the love

Rewari News : शहर की सरोवर कॉलानी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पुरानी हवेली को तोड़कर नया मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई चल रही थी। खुदाई में चांदी के सिक्के निकलने की खबर से एकाएक भीड़ जमा हो गई। पुलिस को मौके पर पंहुच कर मामले में अपना दखल देना पड़ा।

अगर स्थानीय लोगों की मानें तो राम सरोवर मोहले में बनी पुरानी हवेली को तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा था, तभी नींव की खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के निकले। लोगों का कहना है कि जमीन से बड़ी मात्रा में चांदी के सिक्के निकले है, जिन्हें मकान मालिक ले गया। सिक्के निकलने की सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया।

पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक सिपाही की तैनाती उस जगह पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार ये सिक्के सन 1903 के आसपास के है। पुलिस ने अभी कुल 36 सिक्के बरामद किये है। इसके बाद मौके पर वीआईपी लोगों का भी आना जाना शुरू हो गया।

सिक्के ढूंढते लोग।
घंटों बाद विभाग के मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और कहा कि कल उच्च अधिकारी आकर मुआयना करेंगे। उसके बाद ही वो इस बारे में कुछ बता पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here