कालका पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया गुरुद्वारा भ्रमण

0
1484
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 22 Nov 2018 : कालका पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए सोमवार को स्कूल के सभी बच्चों और अध्यापकों को गुरुद्वारा भ्रमण के लिए ले जाया गया। गुरुद्वारा के प्रमुख पाठी द्वारा गुरु पर्व का महत्व बताते हुए, गुरु साहिब के उपदेशों को बताया गया। इसके बाद अन्य सेवादारों के द्वारा प्रसाद वितरण और आभार व्यक्त किया गया। यह भ्रमण सभी के लिए शिक्षाप्रद रहा। स्कूल के बच्चों को सभी धर्मों की जानकारी मिले इसी बात को ध्यान में रखते हुए कालका पब्लिक स्कूल इसी तरह के भ्रमणों पर जाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here