कजारिया सिरेमिक्स ने अपना नवीनतम गैलेक्सी शोरूम लॉन्च कर हरियाणा में किया विस्तार

0
2110
Spread the love
Spread the love

Rewari News, 23 Sep 2018 : सिरेमिक एवं विट्रिफाइड टाइल्स के भारत के नंबर 1 और दुनिया के 9वें सबसे बड़े निर्माता कजारिया सिरेमिक्स ने आज हरियाणा के धारुहेडा में अपने नवीनतम गैलेक्सी शोरूम का उद्घाटन किया। यह शोरूम 10000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें कजारिया टाइल्स, बाथवेयर और होम डेकोर प्रॉडक्ट्स की पूरी रेंज उपलब्ध है। शोरूम का उद्घाटन कजारिया सिरेमिक्स के सीएमडी अशोक कजारिया और जीएमडी श्री ऋषि कामरिया ने किया। इस शोरूम के माध्यम से, कजारिया का उद्देश्य कजारिया प्रॉडक्ट्स की पूरी रेंज के बारे में ग्राहकों को ‘टच एंड फील’ वाले अनुभव की सुविधा प्रदान करना है।

लॉन्च के बारे में बताते हुए श्री अशोक कजारिया, सीएमडी (काजरिया सिरेमिक्स)ने कहा कि ष्भारत भर में किये गये हमारे योजनाबद्ध विस्तार के साथ, हमने हाल ही में धारुहेडा में अपना नई गैलेक्सी स्टोर लॉन्च किया है। देश भर में हमारे 50 से अधिक गैलेक्सी शोरूम हैं। हमारे लिए हरियाणा एक बहुत ही महत्वपूर्ण बाजार है और इसीलिए हरियाणा में हमारा यह नया शोरूम इस बाजार की के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अलावा, श्री ऋषि कजारिया, जेएमडी (काजरिया सिरेमिक्स)ने कहा कि ष्हमारे कजारिया गैलेक्सी शोरूम प्रमुख बाजारों में मौजूद हैं और अभी हाल में हरियाणा में शो रूम का लॉन्च होना अपने ग्राहकों के साथ हमारे सम्बंध को मजबूत बनाता है। उल्लेखनीय उत्पादों को उपलब्ध कराना हमारी विरासत में है, और कजारिया गैलेक्सी स्टोर लॉन्च के उसी विरासत की एक कड़ी है।

यह शोरूम सजावट से सम्बंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है और इसकेआकर्षक डिस्प्ले रिटेल खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाते हैं। स्टोर में कजारिया के विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध है, जो ग्राहकों को हर कदम पर मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here