ज्योति कपूर बनी महिला मोर्चा मुजेसर मंडल की अध्यक्ष

0
2291
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 16 Nov 2018 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना पांडेय ने मुजेसर मंडल पुनः का गठन किया है। जिसमे महिला मोर्चा मुजेसर का अध्यक्ष ज्योति कपूर को बनाया गया। इस संदर्भ में आज एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा मुजेसर मंडल की अध्यक्ष ज्योति कपूर ने बताया कि वह पिछले दो सालो से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुडी हुई है वह पार्टी की नीतियों से काफी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना पांडेय का आभार जताते हुए कहाकि वह और उनकी टीम मुजेसर मंडल में पूरी ईमानदारी व निष्ठां के साथ कार्य करेंगी। उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे पूरा करेंगी। श्रीमती कपूर ने कहाकि वह महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही मुहीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत भी उनकी टीम काम करेगी। उन्होने बताया की मुजेसर मंडल की टीम में सारिका टंडन व पूजा शर्मा को महामंत्री, अनीता शर्मा तनेजा को सचिव,उर्मिला शर्मा ,वीना शर्मा व सीमा चौहान को उपाध्यक्ष शगुन शर्मा ,नीलम मौर्य ,विनीता जांगड़ा व ज्योति शर्मा को सहसचिव वंदना मौर्य को मीडिया प्रभारी रीटा टंडन को कोषाध्यक्ष का पद दिया गया है। इस मौके पर किरण शर्मा, लोकेश, मनप्रीत सिंह, रिम्पल, लखवीर कोर, तरसेम शर्मा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here