जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2018 के दौरान बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की

0
1922
Spread the love
Spread the love
New Delhi News, 10 Jan 2019 : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जनवरी से दिसंबर 2018 की अवधि में अपनी बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। 4596 यूनिट्स की बिक्री के साथ जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपने एक कैलेंडर वर्ष में अब तक का उच्चतम वॉल्यूम रिकॉर्ड किया है। भारत में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में वृद्धि के लिए लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट रेंज रोवर इवोक, जगुआर एफ.पेस, एक्सई और एक्सएफ जैसे मॉडलों का योगदान रहा है। 2018 में आधे से अधिक बिक्री एसयूवी द्वारा संचालित हुई है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, ऑटो इंडस्ट्री ने 2018 में काफी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया, विशेष रूप से दूसरी छमाही में लिक्विडिटी की स्थितियां काफी कठिन रहीं, साथ ही अग्रिम बीमा लागत और उधार दरों में वृद्धि हुई। इसके बावजूद, भारत में जगुआर लैंड रोवर की वृद्धि हमारे लिए बहुत उत्साहजनक रही है और हम दो प्रतिष्ठित ब्रांडों, जगुआर और लैंड रोवर के लिए 2019 में बेहतरीन प्रॉडक्ट लॉन्च और हमेशा बेहतर होने वाले ग्राहक अनुभव पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।
वर्ष 2018 में दस से अधिक उत्पादों से संबंधित गतिविधियां देखी गईं, इनमें प्रमुख थे रेंज रोवर वेलार, रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल, मॉडल ईयर 2018 रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट, 2.0-लीटर पेट्रोल में जगुआर एफ.पेस और 50 वीं एनीवर्सरी जगुआर एक्सजे50 की पेशकश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here