पेड़ लगाना हर मानव का कर्तव्य है : आनन्द कौशिक

0
965
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 01 Aug 2019 : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सैक्टर-8 स्थित एकता पार्क मे सैक्टरवासियों ने पौधारोपण और एक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम मे फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे। इस अवसर पर सैक्टर के सैंकडों गणमान्य लोग मौजूद थे। एकता पार्क में पूर्व विधायक आनन्द कौशिक एवं बलजीत कौशिक ने विभिन्न छायादार पेड़ लगाये और लोगो से भी अधिक से अधिक पेड़ पौधें लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सबका प्रकृति के प्रति कर्तव्य है। क्योंकि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। इस अवसर पर लोगों ने पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व बलजीत कौशिक का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण मे कांग्रेस पार्टी का योगदान सबसे अधिक है। आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसने सबसे ज्यादा योगदान दिया है। भारत की आजादी मे सबसे ज्यादा शहीद कांग्रेस पार्टी के ही थे। भाजपा की जननी जनसंघ के किसी भी नेता या कार्यकर्ता ने आजादी की लड़ाई मे हिस्सा नही लिया। लेकिन आज का संयोग देखिये कि जिन लोगों ने कभी आजादी की लड़ाई मे हिस्सा तक नही लिया वे लोगोंं को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं।

श्री कौशिक ने कहा कि कि प्रदेश मे आज गुंडाराज कायम हो गया है। भाजपा लोगों को सुरक्षा जैसा नागरिक अधिकार देने मे भी असक्षम नजर आ रही हैं, इसके अलावा भाजपा आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं तक देने मे नाकाम साबित हो रही है। हरियाणा प्रदेश जो कभी कांग्रेस के शासन काल में भारत के सबसे शांत और उन्नत प्रदेशों मे शुमार था आज भाजपा के शासन मे क्राईम प्रदेश के रूप जाना जाने लगा है। फरीदाबाद जैसी औद्योगित नगरी में आज हत्या जैसे जघन्य अपराध आम हो गये हैं लोग भय के माहौल में जीने पर मजबूर हो गये हैं।

इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कांग्रेस ने देश के योगदान देने में कभी कोताही नही बरती। यहीं कारण आज भी देश के लोग कांग्रेस के योगदान को याद करते हैं। भाजपा ने लोगों को बरगलाकर कर, झूठे सपने दिखाकर सत्ता हथिया ली और आज जब भाजपा की सरकार केन्द्र और राज्य मे बन गई है तो वे अपना असली रूप दिखा रहे हैं। भाजपा के शासन में समाज का कोई भी वर्ग संतुष्ट दिखाई नही देता है। वे व्यापारी हो, युवा हो, किसान हो, मजदूर हो, कर्मचारी वर्ग हो, भाजपा द्वारा किये गये वायदों से किसी भी वर्ग को फायदा नही मिल पा रहा है। आम आदमी को तो जीवन जीना भी मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर सैंकडों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कांग्रेस के लिए दिन रात बढ़चढ़ कर प्रचार करने का प्रण लिया और दोबारा से हरियाणा को उसका खोया हुआ स्वाभिमान दिलाने का आश्वासन दिलाया।

इस अवसर पर संजय गुप्ता प्रधान सैक्टर-8, हीरालाल, मुकेश वशिष्ट, राजकुमार तनेजा, बिजेन्द्र चौधरी पूर्व प्रधान, सी.पी. सिंह पूर्व प्रधान, पाठक जी, ओ.पी. तंवर पूर्व प्रधान, ए.एस. चौहान, टीकाराम शर्मा, टी.एम पाठक, बी.के. भारद्वाज, नरेन्द्र रडाल, बी.एस. डागर, सावंत सिंह, राजीव जैन, जगदीश पाराशर, आर.एस. डागर पूर्व प्रधान, सियाराम शर्मा, टी.आर. दीवाकर, डी.आर. सहरावत, डी.एम. दिक्षित, आर.सी. शर्मा, ए.पी. शर्मा, प्रदीप कौशिक, एस.पी. त्यागी, डी.एस. रावल, प्रदीप मुदंरा आदि गणमान्य लोग विशेष रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here