असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपने खून, पसीने से भाजपा पार्टी को सींचा हैं : कैप्टन अभिमन्यु सिंह

0
594
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 12 Sep 2021 : देवतुल्य कार्यकर्ताओं की निष्ठा, लगन, त्याग और मेहनत के कारण आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। असंख्य कार्यकर्ताओं ने अपने खून, पसीने से पार्टी को सींचा हैं और विश्व के सबसे बड़े दल के रूप में खड़ा किया है I कार्यकर्ता संगठन के रीड की हड्डी है और आज कार्यकर्ताओं के कारण ही केन्द्र और काफ़ी प्रदेशों में हमारी सरकार है I कार्यकर्ताओं के दम पर आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल हुआ है I अपने दो दिवसीय प्रवास के दुसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने बूथ की बैठक और शक्ति केन्द्र की बैठकों में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा I फरीदाबाद जिला कोर ग्रुप की बैठक के दौरान नीतिगत व संगठन के विषयों पर गहन चर्चा की गई I इस बैठक में केन्द्रीय राज्य मन्त्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला प्रभारी व् पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, महापौर सुमन बाला, अनुसाशन समिति की प्रदेश अध्यक्षा नीरा तोमर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र तेवेतिया, सोहन पाल सिंह, ओमप्रकाश रेक्सवाल, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, आर एन सिंह व विस्तारक ललित बंसल उपस्थित रहे I

बूथ व् शक्ति केन्द्र की बैठकों के दौरान कैप्टन अभिमन्यु ने बूथ और शक्ति केन्द्र के कार्यों की समीक्षा की I उन्होंने बूथ को सशक्त करने के लिए हर बूथ पर त्रिदेव की नियुक्ति पर ज़ोर देकर कहा की बूथ के सशक्तिकरण में त्रिदेव की अहम भूमिका है I शक्ति केन्द्र प्रमुखों और बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि जितना हमारा बूथ मज़बूत होगा, पार्टी संगठन उतना अधिक मज़बूत होगा और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी I बैठकों के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा और व्यक्तिगत संवाद किया और संगठन विस्तार के गुरु मंत्र दिए I कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकताओ में जोश भरते हुऐ कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चाहे वो किसी प्रकोष्ट, मोर्चा, विभाग या मंडल का कार्यकर्ता हो, हमारा दायित्व है कि हम सब मिल कर संगठन का विस्तार करे और भाजपा को मजबूत करे I भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश की भाजपा सरकार अन्तोदय के के मूल मंत्र पर चलते हुए पिछड़े, मज़दूर, किसान व् जरूरतमंद को सशक्त करने का काम कर रही है I जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से सरकार सभी वर्गों के हित में कार्यरत है I उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितैषी और कल्याण कारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया I

कैप्टन अभिमन्यु सिंह के दो दिन का प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की सभी इकाइयों मंडल के पदाधिकारियों, मोर्चों के जिला पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के संयोजकों, बूथ और शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ताओं, ज़िला पदाधिकारियों और जिले के कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की I कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्होंने कहा कि फ़रीदाबाद में संगठन बहुत मजबूत है और संगठन के बूथ तक के कार्यकर्ता बहुत जुझारू है और देश हित में पार्टी के किए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं I जनप्रतिनिधियों और संगठन के बीच तालमेल जो फरीदाबाद में देखने को मिला है, वास्तव में बेमिसाल है I पूरे हरियाणा ही नहीं अन्य प्रदेशों के लिए एक आदर्श उदाहरण है I हमारा कार्यकर्त्ता देश को सर्वोपरि मान कर देश हित के लिये कार्यरत है, ऐसे देवतुल्य कार्यकर्ता वन्दनीय है I

ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के दो दिवसीय प्रवास के लिए उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की सभी इकाइयों से अलग अलग बैठक की, जिससे कार्यकर्ताओं में नई शक्ति और ऊर्जा का संचार हुआ I इस नई शक्ति और ऊर्जा से संचित हमारे कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ संगठन के कार्य को आगे बढाकर संगठन का विस्तार करेंगे I बूथ व् शक्ति केन्द्र बैठकों में जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, जिला सचिव हरेंद्र भढ़ाना ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप साहनी, अमित आहूजा, राज मदान, प्रिया सहगल, नरेंद्र जैन, संदीप बंसल, दीपक भाटिया, मनीष गोसाईं, जगदीश भाटिया, केसी शर्मा, यशपाल जयसिंह ,मनोज नासावा, सुरजीत नागर, सुमित विज, मनोज शर्मा, साहिल खन्ना, आशु अदलक्खा, राहुल अदलक्खा, विनोद भाटिया अश्विनी नरूला ,अश्वनी कालरा,विशंभर भाटिया, आदि उपस्थित रहे I

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here