उद्योगपति अरुण बजाज अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के एक बार फिर से राष्ट्रीय कार्य समिति के बने सदस्य

0
1296
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 25 Oct 2021: अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती ने एक बार फिर फरीदाबाद के मशहुर उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी अरुण बजाज को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया है। श्री बजाज जी की इस नियुक्ति पर लघु उद्योग भारती इकाई हरियाणा, लघु उद्योग भारती फरीदाबाद सहित कई सामाजिक संगठन वह शहर की विभिन्न उद्योगपतियों ने उन्हें बधाई दी है।अरुण बजाज ने बताया कि अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती ने उन पर एक बार फिर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से 2 साल के लिए राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया है। जिस पर वह लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी का , अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट बलदेव भाई प्रजापति जी का , महासचिव घनश्याम ओझा जी का धन्यवाद करते है। ज्यादा जानकारी देते हुए श्री अरुण बजाज जी ने बताया कि फरीदाबाद से करीब 20 साल के बाद किसी भी लघु उद्योग भारती के सदस्य को राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य लगातार दूसरी बार बनाया गया है। जो कि उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर श्री बजाज का कहना है कि अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती देश की सबसे बड़ी उद्याोगिक इंकाई है जिसमे करीब 25 हजार से ज्यादा औद्योगिक ईकाई जुड़ी हुई है। वहीं 400 से ज्यादा जिलों में लघु उद्योग भारती औद्योगिक यूनिट के रुप कार्य कर रही है। श्री बजाज ने कहा कि एक बार फिर लघु उद्योग भारती ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगें। राष्ट्र और संगठन को निरंतर अपनी सेवाएं देकर ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करेंगें। वहीं उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए निरंतर प्रयास करता रहुंगा। श्री अरुण बजाज जी की इस उपलब्धि पर लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रधान महावीर गोयल, महासचिव शुभ आदेश मित्तल, लघु उद्योग भारती फरीदाबाद प्रधान रवि भूषण खत्री, महासचिव आरके गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमृतपाल कोचर , उपाध्यक्ष गौतम चौधरी , आर के चावला , मानव सेवा समिति के पूर्व प्रधान पवन गुप्ता , FCCI के पूर्व प्रधान रमेश झंवर, मानव सेवा समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा, पूर्व प्रधान आईएमटी वीरभान शर्मा आई एमटी प्रधान कृष्ण कौशिक सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here