भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा : दीपक गौड़

0
897
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Jan 2020 : फरीदाबाद के गांव बाता के गांधी पार्क में परशुराम आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गौड़ ने झन्डा फहराया, और उपस्थित सभी सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। भारत में हर स्कूल, कॉलेजो या ऑफिस में हर जगह बहुत उत्साह के साथ इस दिन को मनाया जाता है परन्तु हमारे देश के नेताओं ने संविधान की नियमावलियों का दुरूपयोग कर अनेकों अनावश्यक संशोधन कर देश की आधी आबादी को आरक्षण और जातिवाद के दलदल में धकेल दिया है आज भी देश की आधी जनता त्राहिमाम कर रही है।

दीपक गौड़ ने कहा कि देश के महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी नेताओं जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस , भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद, लाला लाजपत राय, सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे भारत देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान भी न्यौछावर कर दी थी उन्होंने बताया कि हमारे प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि, ” हमने एक ही संविधान और संघ में हमारे पूर्ण महान और विशाल देश के अधिकार को पाया है। जो देश में रह रहे सभी पुरुषों और महिलाओं के कल्याण की जिम्मेदारी लेता है। यह बहुत ही शर्म की बात है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी हम आज अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा जैसी समस्याओं से लड़ रहे हैं। अब समय आ गया है कि हमें दोबारा एक साथ मिलकर अपने देश से इन बुराइयों को बाहर निकाल फेंकना है जैसे कि स्वतंत्रता सेनानी नेताओं ने अंग्रेजों को हमारे देश से निकाल दिया था। हमें अपने भारत देश को एक सफल, विकसित और स्वच्छ देश बनाना होगा। हमें अपने भारत देश की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भेदभाव, असमानता, जातिगत आरक्षण, जाति आधारित एक्ट और कानूनों आदि जैसी चीजों को अच्छी तरह समझना होगा और इनका हल निकालना होगा।

इस मौके पर ब्लाक पंचायत मेम्बर दया राम शर्मा, सरपंच सुन्दरलाल, मुख्याध्यपक ब्रह्मदत्त शर्मा, वेदप्रकाश पराशर, तरुण मित्तल, आनन्द जीवन वत्स, सँजय सहाय, शिव हरि शर्मा, हर्ष वत्स, श्याम सुन्दर, सतीश गौड, कपूर चंद शर्मा सहित गांव के सभी लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here