तिगांव विधानसभा सराय चौक से इनेलो की पैदल यात्रा का आयोजन

0
930
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 May 2019 : तिगांव विधानसभा सराय चौक से इनेलो की पैदल यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें नेतृत्व इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर उमेश भाटी द्वारा किया गया। इस पैदल यात्रा के दौरान उमेश भाटी एवं उनकी टीम ने इनेलो के लोकसभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह चौहान के लिए वोट मांगे और उन्हें इनेलो की नीतियों से अवगत कराया। श्री भाटी ने कहा कि आज हमारे प्रदेश का जो हाल है वह किसी से छिपा नही है और हर जगह लोगों को केवल और केवल ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावो में आप सभी मिलकर एकजुट होकर इनेलो प्रत्याशी को विजयी बनाये ताकि आपको अच्छा शासन व प्रशासन मिल सके। उन्होंने कहा कि आज दिन दहाडे हत्या, डकैती, लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है जनता खौफ के साये में समय व्यतीत कर रही है। परंतु इनेलो के शासन में प्रदेश की पुलिस जनता की सेवा के लिए हरदम तैयार रहती थी सदैव जनता की सेवा करती थी। परंतु आज प्रशासन पूरी तरह से ढीला है क्योकि प्रदेश का मुख्यमंत्री की पकड नही है और हर वर्ग आज इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है।

यह पेदल यात्रा सराय मार्किट से गुजरती हुई पल्ला मार्किट से होती हुई बांध रोड से होती हुई अपने कार्यालय पर पहुंची इस पेदल यात्रा में सैकडो की तादात में महिलाएं, पुरूषो ने हिस्सा लिया और सभी ने इनेलो को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here