एक मंच पर नजर आयेंगे हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला

0
996
Spread the love
Spread the love
Chandigarh News, 22 Sep 2018 : 30 सितंबर को पंचकूला में होनी वाली महिला अधिकार सम्मेलन एवं महिला अधिकार यात्रा में हरियाणा और देश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचेंगे। महिला अधिकार सम्मेलन में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुष्मिता देव, पूर्व सीएम चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान करेंगी। सुबह 10 बजे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में यह सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन के बाद प्रदेश में कांग्रेस की एकतरफा लहर चलेगी और विरोधी चित हो जायेंगे। यह बता हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने शनिवार को आशियाना फ्लैटों में लोगों को संबोधित करते हुए कही। रंजीता मेहता ने लोगों को अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए कहा। इस दौरान रंजीता मेहता ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।
रंजीता मेहता के अनुसार 30 सितंबर को पंचकूला में एक विशाल महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी जोकि यमुनानगर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा की जाएगी। वहां से यात्रा सीएम सिटी करनाल पहुंचेगी। करनाल की बहुत बड़ी पहचान महिला सशक्तिकरण से है। यही वो शहर है जहां कल्पना चावला ने जन्म लिया था इसी  शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी और यह बताएगी नारी अबला नहीं है भाजपा के राज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े और हरियाणा गैंग रेप की राजधानी बन गया अब समय आ गया है महिलाएं उठेंगी और इस भाजपा के कुशासन को खत्म करेगी।
रंजीता मेहता ने बताया कि 30 सितंबर से हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े हुए सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here