प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर “नर सेवा, नारायण सेवा” के संकल्प को धारण किया

0
1216
Spread the love
Spread the love

New Delhi, 25 June 2020 : परिचय – विनय जांगिड़ शर्मा मध्यप्रदेश के मंदसौर जिला अंतर्गत सुवासरा विधानसभा के निवासी हैं जो बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं,वो 2009-11 के बीच युवा मोर्चा वार्ड अध्यक्ष,2012-13 मंडल महामंत्री,2013-14 इन्दौर नगर मंत्री, 2014-17 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपना योगदान दिया, तथा 2018 से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व संभाल रहे हैं। बाल्यकाल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहने के कारण समाज तथा राष्ट्रसेवा का भाव रखने वाले विनय जांगिड़ शर्मा भाजपा युवा मोर्चा तथा भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर दायित्व संभाल चुके हैं और वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के प्रवक्ता पद का दायित्व संभाल रहे हैं।इन दायित्वों को संभालने के क्रम में सार्वजनिक जीवन में सुवासरा क्षेत्रवासियों से इनका गहरा लगाव हुआ तथा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न “नर सेवा, नारायण सेवा” के संकल्प को धारण किया।

इनके द्वारा सुवासरा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाते रहते हैं, जैसे 2016 में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “घर घर तुलसा, हर घर तुलसा” अभियान के तहत सुवासरा के 37600 घरों तक तुलसा को पहुंचाने का काम किया गया, जो भारतीय संस्कृति के राजदूत वाले श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी जी के “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के आवाह्न को भी विनय जांगिड़ शर्मा ने सुवासरा के जनता के बीच में एक अभियान की तरह चलाया, जिसमें भारत के लोकप्रिय संगीतकार अनु मलिक से संगीत के माध्यम से प्रचारित किया, तथा “चलो कदम बढ़ाए स्वच्छ भारत की ओर” वाले संकल्प लेकर सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में “घर घर थैला,हर घर थैला” अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसके तहत सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के 51000 घरों में जुट का थैला तथा अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध किया हुआ स्वच्छता अभियान संदेश सिडी के माध्यम से पहुंचाने का काम किया, जिसमें CAA लागु करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद देता हुआ संदेश भी है।

देश के मौजूदा वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी विनय जांगिड़ शर्मा ने “नर सेवा, नारायण सेवा” का संकल्प रखते हुए अपने सुवासरा क्षेत्र में 45 दिनों तक 100 जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन मुहैया कराया, वहीं कई जरुरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने का भी काम किया।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस कोरोना काल में दिया गया संदेश “दो गज की दूरी, बहुत है जरुरी” को देश के मशहूर गायक उदित नारायण तथा संगीतकार अनु मलिक से अपने क्षेत्रवासियों तक पहुंचाया, वहीं इस अभियान के तहत 30000 घरों तक एक लाख से भी अधिक मास्क पहुंचाकर लोगों को कोरोना से बचने हेतु जन जागरूकता अभियान भी चलाया।पुरे सुवासरा विधानसभा में “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” के संदेश को देते हुए सेनेटाइजर का छिड़काव भी करवाया, जिससे कोरोना काल में इस क्षेत्र के जनता जनार्दन को संक्रमित होने से बचाया जा सके।

पर्यावरण तथा वनसंरक्षन हेतु पुरे सुवासरा क्षेत्र में 5000 से भी अधिक पेड़ लगाने का भी काम विनय जांगिड़ शर्मा ने किया है।

ऐसे जन सेवक को सुवासरा विधानसभा की जनता अपना आशीर्वाद जरूर देगी जिससे इस विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास के इनके संकल्पों को पूरा करने का अवसर प्राप्त हो सके।

विकास की होगी तेज रफ्तार ।
विनय जांगिड़ अबकी बार।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here