हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष हरदेव प्रसाद तायल समर्थकों सहित कांग्रेस में हुए शामिल

0
1157
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 03 Dec 2018 : हिन्दु महासभा फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष हरदेव प्रसाद तायल ने कांग्रेस की नीतियों में आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा व ग्रीवेंस सैल कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा ने हरदेव प्रसाद, उमेश कुंडू, जितेंद्र जायसवाल, हरी गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अमरचंद बैनीवाल, रोहित शर्मा आदि समर्थकों को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सेक्टर-23 संजय कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पं. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है, चार सालों में इस सरकार ने केवल लोगों को झूठ व जुमलेबाजी ही सौगात के रुप में दिया है और अब जनता भाजपा की सच्चाई को भली भांति समझ चुकी है। शर्मा ने कहा कि भाजपा का सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरी तरह से बेनामी बनकर रह गया है, यह सबका नहीं बल्कि अपने और अपनो को साथ लेकर अपना विकास करने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के दिन लद चुके है और यह कुछ ही दिनों की मेहमान है, जनता वोट की चोट से इस सरकार को राजनैतिक बनवास पर भेजने का काम करेगी। वहीं ग्रीवेंस सैल कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन डा. एस.एल. शर्मा ने भी भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि मोदी-मनोहर कंपनी झूठों की सरदार है और इस सरकार ने सिवाए लोगों को गुमराह करने के कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस बहुमत से सत्तासीन होगी और यह परिणाम भाजपा को आईना दिखाने का काम करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल होने वाले हरदेव प्रसाद तायल ने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की युवा सोच और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े है। उन्होंने कहा कि अगर सही मायनों में कोई देश व प्रदेश का भला कर सकता है तो वह है कांग्रेस पार्टी इसलिए जनता अब कांग्रेस को आशा भरी नजरों से देख रही है और चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर ग्रीवेंस सैल कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्यामलाल शर्मा, प्रदेश महासचिव महेश जैन, पूर्व पार्षद धर्मबीर पारसवाल सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here