समाज को रोगमुक्त बनाने के लिए श्री सिद्धदाता आश्रम में हवन

0
877
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 March 2020 : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने समाज को रोगमुक्त, भयमुक्त, स्वस्थ एवं संपन्न बनाने की प्रार्थना के साथ हवन किया| इस नौ कुंडीय यज्ञ में सर्वप्रथम श्री गुरु महाराज एवं उसके बाद हजारों की संख्या में भक्तों ने समिधा डाली|

प्रातः आश्रम स्थित वैकुंठवासी स्वामी की समाधी एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पूजन के उपरांत भक्तों को दिए संक्षिप्त संदेश में स्वामी जी ने कहा कि दुनिया में नहीं बल्कि दुनिया के मालिक परमात्मा में मन लगाएं| उन्होंने कहा कि भगवान् की कृपा उनके भक्तों को प्राप्त होती ही है| इसमें तनिक भी संदेह नहीं होना चाहिए| इसका एक बड़ा उदहारण होलिका दहन भी है| जिसकी प्रसन्नता में हम सब होली का पर्व मनाते हैं| जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ सभी पर्वों को मनाने का सन्देश दिया|

इसके बाद जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने आश्रम स्थित नौ कुंडीय यज्ञशाला में वैदिक रीति से हवन किया और सर्व समाज को रोगमुक्त, भयमुक्त, स्वस्थ एवं संपन्न बनाने की प्रार्थना की| उनके बाद यहाँ भक्तों ने भी समिधा डाली| यह क्रम देर शाम तक चलता रहा| सभी भक्तों के लिए प्रसाद एवं भोजन प्रसाद की व्यवस्था रही| गौरतलब है कि कोरोना को लेकर सतर्कता बरतते हुए श्री गुरु महाराज के निर्देश पर होली महोत्सव को रद्द कर दिया गया था और केवल श्री गुरु महाराज द्वारा हवन करने की तैयारी की गई थी लेकिन बड़ी संख्या में यहाँ भक्त पहुंचे| हालाँकि गुरूजी की पहल के कारण विदेश से आने वाले सभी भक्तों को रोक दिया गया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here