हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ ने विधायक नरेंद्र गुप्ता को सौंपा ज्ञापन

0
889
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Sep 2020 : हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री, संगठन सचिव टीकाराम, सचिव लच्छीराम व मुरारी लाल प्रधान होटल राजहंस सूरजकुंड उनके साथ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार व करतार सिंह ने विधायकों को ज्ञापन सौंपा । भाजपा के नरेंद्र गुप्ता ने यूनियन नेताओं से ज्ञापन लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा टूरिज्म के होटल राजहंस सूरजकुंड को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर घाटे से उबारने के लिए पीपीपी मॉडल पर देना चाहते हैं।घाटे पर निगम को नहीं चलाया जा सकता। संघ के महासचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने बताया कि सरकार व पर्यटन प्रशासन इसको चलाना नहीं चाहते हैं। निजी होटल में ओयो एप के माध्यम से कमरे चलते हैं उनका किराया एक हजार रुपए से भी कम है पर्यटन निगम में दो रुपए से अधिक में मिलते हैं। बाजार भाव में बहुत ज्यादा अंतर है। उनके पास केवल बिल्डिंग हैं। पर्यटन निगम प्रर्यावरण को भी ध्यान में रखते हुए पेड़ पौधे भी लगाए हुए हैं। उनका आम जनता को फायदा पहुंचता है। आपको अवगत करानें की हरियाणा एक नवंबर 1966 को पंजाब से अलग हुआ था उस समय एक यादविन्द्र गार्डन पिंजौर में था। चौधरी बंसीलाल के ओएसडी रहे पूर्व आईएएस अधिकारी एसके मिश्रा ने सुरजकुण्ड, बड़खल झील , सोहना के गर्मपानी के चश्मे के पास सौंदर्य करण करके शहरों से बाहर पंचायत की जमीन पर कृत्रिम झील तिलयार रोहतक,कर्ण लेक करनाल में खुदाई करके नहर का पानी छोड़ कर बनाई है। बेकार जमीन पर पेड़ पौधे लगवा कर प्रर्यावरण को सुधारने का काम किया। हरियाणा पर्यटन निगम हरियाणा की संस्कृति का प्रतीक भी है ‌। राष्ट्रीय राजमार्ग पर देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों को चौधरी बंसीलाल के बाद चौधरी देवीलाल ने सूरजकुंड मेले को 1988 में पहला हस्तशिल्पों को प्रोत्साहन देने के लिए लगाया। पर्यटन निगम रेस्टोरेंट में अच्छे होटलों से कुक लेकर आए। पाकशास्त्र संस्थान पानीपत व फरीदाबाद में खोले जिनसे शिक्षा ग्रहण करके युवा सरकारी व निजी होटल व विदेशों में भी अच्छी नौकरी पा रहे हैं।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक भी नया पर्यटन केन्द्र नहीं बनाया है।

भाजपा के लिए शुभ होटल राजहंस सूरजकुंड को अपने चहेते पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कोरोना काल को चुना है।

हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जनहित में होटल राजहंस सूरजकुंड को बेचने नही देगा। कोरोनावायरस से लड़ने की क्षमता रखते हैं तो सरकार से भी टकराने से नहीं डरते।

उन्होंने कहा कि हमें बड़ा दुःख है कि चौधरी देवीलाल के वंशज उनके धरोहर को बेचने वाले सरकार में शामिल हैं। दुष्यन्त चौटाला को भी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा होता है तो हरियाणा की मेहनत कश जनता कभी माफ नहीं करेगी। हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जनता के बीच भी जाएगा। इससे पहले 10 से 12 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सितम्बर 22 को पर्यटन निगम चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन के पूंडरी में प्रर्दशन किया जाएगा। जिसमें पूंडरी हल्का की जनता को बताया जाएगा कि जो तुमने विधायक चुना है वो जनता के सार्वजनिक विभाग को बेच कर स्थाई रोजगार खत्म कर रहा है।

नीरज शर्मा विधायक एनआईटी ने कहा कि विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा में शामिल करके निजीकरण का विरोध करुंगा। ज्ञापन देनेवाले अशोक प्रधान सूरजकुंड, मैगपाई के सचिव सुभाष चन्द्र तंवर, कुंदन लाल प्रधान अरावली गोल्फ क्लब, सुरेन्द्र चांदना बड़खल झील भी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here