“हरियाली का प्रतीक हरियाणा” से होगा ऑक्सीजन को बढ़ाना : प्रियंका भारद्वाज

0
1142
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 July 2020 : हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देश के अनुसार फरीदाबाद से महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज ने “हरियाली का प्रतीक हरियाणा” मुहिम से पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू की।वही फरीदाबाद से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज ने फरीदाबाद से शुरुआत की वहीं पूरे हरियाणा में मुहिम चलाने की पहल की।

रामायण के रचयिता भगवान महर्षि .बाल्मीकि पार्क ऐसी नगर मे पौधारोपण किया गया वहीं बाल्मीकि भगवान से आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर प्रियंका भारद्वाज जिला अध्यक्ष ने कहा “हरियाली का प्रतीक हरियाणा” का एक संदेश फैलाया जा रहा है और मुझे विश्वास है कि हम हरियाणा प्रदेश के हर गांव और शहर को हरा-भरा बनाएंगे। अगर हम शुद्ध सांस लेना चाहते हैं तो पौधे अधिक से अधिक लगाने होंगे और पर्यावरण को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हमें इस प्रदेश को और ज्यादा हरा-भरा बनाना होगा। हम पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए “हरियाली का प्रतीक हरियाणा” शुरुआत कर दी है।

प्रियंका भारद्वाज ने हरियाणा प्रदेश को स्वस्थ रहने और समृद्ध-हरे वातावरण का एक उदाहरण बनाने की अपनी इच्छा भी व्यक्त की। जब भी लोग हरे-भरे वातावरण के बारे में सोचें तो उनके दिमाग में आज से ही “हरियाली का प्रतीक हरियाणा” का नाम आना चाहिए।
प्रत्येक व्यक्ति को 5 पौधे लगाने के लिए आह्वान किया।

जिले में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए प्रत्येक शहर वासी को हर बरसाती सीजन में कम से कम 5 ऑक्सीजन देने वाले पौधे खुले मैदानों, पार्कों व सडक़ किनारे लगाने चाहिए तथा इन पौधों की कम से कम दिन मे 2 बार पानी दे और सभी को देखभाल करनी चाहिए।

इस मौके पर बाल्मीकि पार्क समिति से चेयरमैन अमन राजोरा, अध्यक्ष भोले टाक, उपाध्यक्ष अंकित हशतोड़िया, सोमवती, मिथलेस, कमलेश, मुन्नी, पूनम, राजवीर वेद, मनीष, राजकुमार, सोनू, मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here