हरियाणा पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन ने किया छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक

0
860
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 19 Nov 2019 : हरियाणा पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के एजुकेशन वर्टिकल के तहत शहर के छात्रों को पर्वायवरण के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में जेसी बोस यूनिवर्सिटी और डीएवी स्कूल (सेक्टर-49) में फरीदाबाद एनवायरमेंट प्रोटेक्शन स्टूडेंट्स असेंबली का आयोजन किया गया। यह असेंबली मॉडल यूनाइटेड नेशंस का एक कॉन्सेप्ट है, जिसकी छात्रों को काफी सराहना की।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के डीजी डॉ. एनसी वाधवा ने सभी को हरियाणा पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, यह कार्य दीन दयाल उपाध्याय अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के सहयोग से किया जा रहा है। इस दौरान हरियाणा पर्यावरण संरक्षण फाउंडेशन के शिक्षा समूह के अन्य सदस्यों ने प्रतिनिधियों को पर्यावरणीय संकट की गंभीरता और सार्वजनिक और निजी क्षेत्र से बड़े दोनों स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ व्यक्तिगत और शिक्षा संस्थानों की भूमिका के बारे में बताया। जिसमें बर्ड फीडर और बर्ड हाउस बनाने के लिए प्लास्टिक को रीयूज करना, इको क्लब, मैराथन, नुक्कड़ नाटक, इको वारियर बनाना, किचन गार्डन बनाना, हर दिन की गतिविधियों के बारे में ध्यान रखना आदि पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here