सिद्धदाता आश्रम द्वारा संचालित नारायण गौशाला में धूमधाम से मनाई गोपाष्टमी

0
2571
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 04 Nov 2019 : श्री सिद्धदाता आश्रम द्वारा संचालित नारायण गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने बताया कि गौ सेवा का फल अनुपम होता है। जो गौ सेवा करते हैं, उनको समस्त देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

स्वामी जी ने कहा कि गौ के घी में आक्सीजन उत्पन्न करने की अद्भुत शक्ति होती है। इसके एक चम्मच घी को जलाने पर एक टन आक्सीजन पैदा होती है। इसीलिए भारतीय संस्कृति में यज्ञ और गौ द्रव्यों का विशेष महत्व बताया गया है। हमारे घरों में गौ घृत से दीये जलाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी ने कहा कि गौ सेवा के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।

इससे पहले स्वामीजी ने विधिवत गौ पूजन कर गौओं को ग्रास भी दिया और भक्तों को भी प्रसाद एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अनेक लोगों ने गौ सेवा के लिए बढ़ चढक़र सहयोग करने का वचन दिया। भक्तों के एक समूह ने 11 लाख रुपये का चैक, 1100 किलो गुड़, 25 क्विंटल बाजरा आदि गौओं के लिए दान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here