डॉलर की कीमत बढ़ने से सोने और बेस मेटल की कीमतें घटी; जबकि कच्चे तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमतें बढ़ीं

0
824
Spread the love
Spread the love

New Delhi, 14 Oct 2020 : पिछले सत्र में यू.एस. द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन सहायता पर अनिश्चितताओं के बीच यू.एस. डॉलर के मजबूत होने से सोने और बेस मेटल की कीमतों में गिरावट आई थी। चीन में कच्चे तेल की मांग बढ़ने के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थी। हालांकि, मांग में कमी की संभावनाओं ने लाभ को कम कर दिया। प्रथमेश माल्या एवीपी- रिसर्च, नॉन-एग्री कॉमोडिटीज़ और करंसीज़, एंजेल ब्रोकिंग लिमिटेड

सोना
सोने में 1.6% की गिरावट आई और यह 1890.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, क्योंकि यू.एस. डॉलर की कीमतें बढ़ने की वजह से डॉलर नामित सोने की कीमत पर असर पड़ा।

कोरोनावायरस राहत बिल पर अनिश्चितता ने यू.एस. डॉलर को मजबूत किया। कोरोनावायरस राहत बिल पर राष्ट्रपति ट्रम्प के नवीनतम प्रस्ताव के बाद डेमोक्रेट चिंतित थे। हालांकि, यू.एस. हाउस की अध्यक्षा नैन्सी पेलोसी ने संभावित सौदे की आशाएं जारी रखीं।

सितंबर 2020 में चीन की औद्योगिक गतिविधियों में मजबूत वृद्धि होने से भी इस पीली धातु की कीमतों पर और दबाव पड़ा। चीन की बेहतर औद्योगिक गतिविधियों की वजह से विदेशी मांग में वृद्धि और संतुलित आर्थिक सुधार की संभावनाएं देखने को मिली। निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़ने से सुरक्षित निवेश, सोने का आकर्षक धूमिल हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने इस घातक वायरस के खतरनाक प्रसार के बीच उभरते बाजारों के नज़रिये पर चिंता व्यक्त की, जिससे इस पीली धातु के घाटे को थोड़ी राहत मिली।

डॉलर की बढ़ती मांग से आगे भी सोने की कीमतों कम हो सकती हैं।

कच्चा तेल
डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 2% बढ़ा और 40.2 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, क्योंकि चीन की मांग में वृद्धि हुई और यू.एस. तेल उत्पादन गतिविधियों में सुधार पर भारी पड़ी।

चीन द्वारा कच्चे तेल का आयात सितंबर 2020 में प्रति दिन 11.8 मिलियन बैरल पर था, जो 1.75% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है, क्योंकि कुछ कार्गो ने कस्टम को क्लियर किया।

मेक्सिको की यू.एस. खाड़ी में ऊर्जा उत्पादन को जोखिम में डालने वाला तूफान डेल्टा सप्ताहांत में नरम पड़ गया, जिससे तेल की कीमतों पर सेंध लगा दी।

लीबिया की सबसे बड़ी शरारा ऑयलफील्ड के फिर से शुरू होने से दुनिया भर में तेल की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, मांग में कमी रहना इसका विपतरी काम कर सकता है।

इसके अलावा, दुनिया की महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्थाओं में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने और फिर से लॉकडाउन लगाने से भी कच्चे तेल की कीमतों पर बुरा असर पड़ा। ओपीईसी के अनुसार तेल की वैश्विक मांग में कमज़ोर रिकवरी की वजह से भी कीमतों पर बुरा असर पड़ सकता है।

बेस मेटल
यूएस द्वारा नए कोरोनोवायरस राहत कोष पर डेडलॉक के बीच, एलएमई पर बेस मेटल में गिरावट देखी गई। इसके अलावा, यूएस डॉलर के मजबूत होने से चीन द्वारा पोस्ट किए गए मजबूत व्यापार डेटा को दुर्बल कर दिया और बेस मेटल की कीमतों पर दबाव डाला।

चीन का निर्यात लगातार चौथे महीने बढ़कर सितंबर 2020 में 9.9% हो गया क्योंकि महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के बाद से ज्यादातर अर्थव्यवस्थाएं फिर से पटरी पर आ रही हैं। इस बीच, इसी अवधि में चीन का आयात 13.2% बढ़ा।

यूरोपीय संघ ने चीन से एल्युमिनियम उत्सारण के आयात पर 30.4% से 48.0% तक का टैरिफ लगाया। संघ को संदेह था कि चीन के उत्पादक गलत तरीके से कम कीमत वसूल रहे हैं।

तांबा
यू.एस. की बढ़ती मांग और अतिरिक्त कोरोनोवायरस रोहत कोष पर अनिश्चितता के बीच एलएमई कॉपर 0.68% तक कम हो गया और 6692 डॉलर प्रति टन पर बंद हुआ।

सितंबर 2020 में चीन के कच्चे तांबे और तांबे के उत्पादों का आयात 8.1% बढ़कर 722,450 टन रहा।

मजबूत यूएस डॉलर और अमेरिका द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन सहायता का कोई ठोस संकेत न देने की वजह से औद्योगिक धातु की कीमतों पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि, चीन से मजबूत मांग मिलने के संकेत से कुछ समर्थन मिल सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here