प्रार्थना में इंसान बोलता है भगवान सुनते है : सुधांशु महाराज

0
1703
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 15 Oct 2018 : विश्व जागृति मिशन फरीदाबाद मण्डल द्वारा सेक्टर-12, नजदीक सैल्स टैक्स ऑफिस, टाऊन पार्क के सामने आयोजित विराट भक्ति सत्संग के अंतिम दिवस की प्रात:कालीन बेला में परमपूज्य श्री सुधांशु जी महाराज ने योग, ध्यान का महत्व बताते हुए कहा कि ध्यान में भगवान बोलते है इंसान सुनता है। प्रार्थना में इंसान बोलता है भगवान सुनते है। गुरूवर ने कहा कि कर्म करना आप का काम है और भागय का निर्माण परमात्मा का। सतगुुरू देव ने बताया कि तुलसी से 600 बिमारियां ठीक होती है। इसलिए तुलसी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। तत्पश्चात मंत्र दीक्षा व पुराने व नए दीक्षीतों सभी को आर्शीवाद प्रदान किए। सांय कालीन बेला में अशोक सतीजा, पीडी आहूजा, अशोक अरोड़ा प्रधान फरीदाबाद मण्डल ने व्यास पूजन किया। इस अवसर पर विधायक नगेन्द्र भड़ाना, पार्षद धनेश अदलक्खा, जगदीश चुग, अशोक सतीजा, राधिका जय भाटिया, अमित भाटिया, जगदीश सिंह, डॉ.एलडी अरोड़ा, सुदेश नागपाल, दुर्गादास एंव प्यारे लाल ने माल्यापर्ण कर महाराज जी का स्वागत किया।
गुरूवर ने बताया कि हमें यह समझ लेना चाहिए कि संसार में आयु ऐसी चीज है जो निरन्तर घटती जाती है लेकिन तृष्णा ऐसी चीज है तो निरंतर बढ़ती जाती है। बस एक शाश्वत चीज है जो न तो कभी घटती है और न कभी बढ़ती है वह है ईश्वर का विधान। सुधांशु जी महाराज ने बताया कि हमें यह समझ लेना चाहिए कि रोज मंदिर जाने से हर व्यक्ति संत-महात्मा नहीं होता है। महात्मा होने के लिए मन का शांत होना परमआवश्यक है। अशांत मन से ईश्वर का ध्यान करने से ईश्वर नहीं मिलता है।
गुरूवर के विदाई समारोह में प्रधान राजकुमार अरोड़ा, महासचिव पीडी आहूजा, सचिव डॉ.आरबी बारी, डॉ विजयलक्ष्मी बारी, सुरेन्द्र सिंह, कंचन जुनेजा, वीके सिंह, एचबी भाटिया, अशोक सेतिया, जेपी गुप्ता, सुखपाल, आरके कौशिक, वीना कौशिक, अनिल आहूजा, अशोक सतीजा, दीपक, ज्ञान जुनेजा, रमेश शर्मा ने महाराज श्री को नम आंखों से विदा किया तथा अगले साल जल्दी से आने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here