गीता कोई धर्म नही, बल्कि जीवन शास्त्र है : सीमा त्रिखा

0
1597
Spread the love
Spread the love
Palwal News, 16 Dec 2018 : श्रीमद्ïभगवद गीता में जीवन शैली का पूरा सारांश व्याप्त है। गीता नि:स्वार्थ भाव से कर्म करने व निर्णय लेने की शिक्षा देती है। हरियाणा की धरती कुरुक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को गीता का संदेश दिया था, जो युगो-युगो से  मानवता को नई राह दिखाने का काम कर रही है। ये विचार रविवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से विधायक सीमा त्रिखा ने स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गीता कोई धर्म नहीं बल्कि यह जीवन शास्त्र है। गीता में कर्म के संदेश को प्रमुखता  दी गई है, जिसमें स्पष्टï है कि कर्म किसी भी जाति व धर्म से ऊपर है। देश व समाज को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में गीता के ज्ञान का बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गीता महोत्सव को अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर मनाने का निर्णय लिया, ताकि गीता के संदेश को दुनिया भर में फैलाया जा सके। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी गीता के कर्म के संदेश पर चलते हुए समान रूप से जनहित के कार्य कर रहे हैं।
जिला स्तरीय गीता महोत्सव में संभार्य फाउंडेशन की ओर से महाभारत विषय पर आधारित लाईट एंड साउंड शो की प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में कलाकारों ने संवाद व अभिनय के साथ पूरी महाभारत कथा का शानदार प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर पंचायत भवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
विधायक सीमा त्रिखा ने मंच पर गीता पूजन व दीप प्रज्ज्वलित किया तथा पंचायत भवन में प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीकृष्ण सेवा मंच एवं जियो गीता पलवल, ब्रह्मïाकुमारीज, सूचना एवं तकनीकी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला उद्योग केंद्र, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कौशल विकास, खेल एवं कार्यक्रम विभाग की प्रदर्शनियां भी प्रदर्शित की गई, जिसमें लोगों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरीप्रकाश गौतम, उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, होडल के एसडीएम गजेंद्र सिंह,  जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, महामंत्री पवन अग्रवाल, समाजसेवी एलडी वर्मा, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणवीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल ब्लाक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here