गढवाल सभा ने बी.एन.पब्लिक स्कूल में आयोजित की प्रैस वार्ता

0
934
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 15 July 2019 : गढवाल सभा बी.एन.पब्लिक स्कूल मेंं आयोजित एक प्रैस वार्ता में महासचिव सुरेन्द्र रावत ने शेर सिंह राणा का अपने सभी भाईयों की तरफ से स्वागत करते हुए उनकी मुहिम का हिस्सा बनने पर अपने आपको सौभाग्यशाली बताया। प्रधान देव सिंह गुंसाई, योगेश बुढाकोटि, कपील नेगी, सुनील गुंसाई, अनूप उनियाल, हरीश पटवाल, विक्रम व अन्य ने चार धाम की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

राष्ट्रवादी जनलोक परिवर्तन यात्रा जिसकी शुरूआत 2 जून 2०19 गांव भौंडसी जिला गुरूग्राम से शुरू होकर हरियाणा के प्रत्येक जिले व गांव गांव जाकर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा लोगों को 21 जुलाई 2०19 को करनाल में एक विशाल जनसभा के लिए निमंत्रण दे रहे है। यह जानकारी आज गढवाल सभा के एनएच 2 स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

यह यात्रा फरीदाबाद, पलवल मेवात, गुरूग्राम, रेवाडी, महेन्द्रगढ, भिवानी, रोहतक, जींद, अम्बाला, कैथल, पंचकूला, करनाल, पानीपत व कुरूक्षेत्र सभी जिलो से होकर आगे बढ़ रही है। शेर सिंह राणा को लोगों का अपार स्नेह व समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का मुख्य उददेश्य पांच विषयों को लेकर है, जिसमे युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना, 12 वर्ष से कम आयु की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले को जनता द्वारा मृत्यु दंड देना ऐसा कानून पारित करने के लिए सरकार के ऊपर दबाव बनाना। गौरक्षा रहेतू 1947 से पहले गौ्रचर भूमि जिसके उपर आज सरकार व बाहुबलियों ने कब्जा कर लिया है उसे खली करवाकर फिर से गोचर भूमि में तबदील करवाना। हरियाणा में राजपूत समाज की राजनैतिक प्रतिनिधित्व जो धीरे धीरे कम होता जा रहा है जिसका कारण है पूर्व सरकारो द्वारा गलत परिसीमन करके राजपूतों की वोटों को अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में बिखेर दिया जाना अथ्ज्ञवा राजपूत बाहुल्य क्षेत्रों को आरक्षित कर दिया जाना है। चुनाव आयोग पर दबाव बनाना कि सही तरीके से परिसीमन किया जाये जिससे हरियाणा में राजपूत विधायकों की संख्या बडे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा के अनुसार राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी अने वाले विधानसभा चुनावों में 90 विधानसभाओं पर अपनी चुनावी ताल ठोकेगी व हमारी पार्टी के समान विचारधारा रखने वाली राजनैतिक पार्टी के लिए गठबंधन के लिए तैयार है। उक्त जानकारी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के मीडिया प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह नरूका ने फरीदाबाद में आयोजित प्रैस वार्ता में दी। उनके साथ प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह उर्फ बिट़्टू चौहान, सहप्रभारी नरेश परमार व नरेन्द्र सिंह उजीना, युधिष्ठर सालवन, प्रर्वणी चौहान, इस कार्यक्रम का आयोजन खेमी ठाकुर, ठाकुर दीगपाल रावत, क. डाल चद रावत, दीपक, वीरेन्द्र गौड, योगेश चौहान, विनोद राहपूत, विजय रावत, बच्चू ठाकुर, सोनू तोमर, विष्णू ठाकुर, धमेन्द्र भाटी, मनोज राजपूत, युवा राजपुतलाना संगठन करणी सेना, क्षत्रिय सभा आदि भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here