नगर निकाय चुनाव की प्रबंधन बैठक मे शामिल हुए पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल व अन्य नेता

0
785
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 21 Feb 2022: आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एव सोहना नगर परिषद चुनाव प्रभारी विपुल गोयल रोहतक मे आयोजित नगर निकाय चुनाव प्रबंधन की बैठक मे शामिल हुए। नगर परिषद के सम्बन्ध में हुई इस अहम चुनावी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। उक्त बैठक मे प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन सैनी भी मौजूद रहे। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश धनखड एव प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू ने अपना महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन प्रदान किया तथा नगर निकाय चुनाव के निमित महत्वपूर्ण चर्चा कर महत्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए। बैठक मे सभी निकाय चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे !

आपको बतादें हरियाणा मे नगर निगम ओर नगर परिषद चुनावो को देखते हुए भाजपा हाइकमान की तरफ् से चुनाव प्रभारी के तौर पर विधायक ओर वरिष्ठ नेताओं की अहम नियुक्तियां की है। आने वाले समय में हरियाणा की 57 नगर निगम ओर नगर परिषद के चुनाव होने वाले है। जिनको लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनावी रणनीति तय करने में जुट गयी है।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आगामी नगर परिषद चुनाव हेतु मनोबल बढाना ओर मार्गदर्शन करना था ताकि चुनाव की रणनीति के लिए चुनाव से पहले महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर विचार हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here