श्रीमद़ भागवत कथा के दौरान पूर्व केबीनेट मंत्री विपुल गोयल को किया सम्मानित

0
1016
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 31 Dec 2019 : श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत के दौरान कथा व्यास रवीन्द्र आचार्य महाराज ने सुदामा चरित्र का व्याख्यान किया। उन्होंनें बताया कि मनुष्य के धैर्य की पहचान गरीबी से होती है। सुदामा जी महाराज ने अपने बुरे समय में भी भगवान का भजन करना नहीं छोड़ा। उन्होनें कहा कि मनुष्य का परम धन गोबिन्द नाम है जो हर समय उसके काम आता है। श्री रवीन्द्र आचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण अपने बचपन के मित्र की दशा देखकर दंग रह गए। गोबिन्द ने अपने नेत्रों के जल से सुदामा जी के चरणों को धोकर पूरे समाज को सुखद संदेश दिया कि मनुष्य धन से बड़ा नहीं अपितु अच्छे विचारों से बड़ा होता है। इस मौके पर पूर्व केबीनेट मंत्री विपुल गोयल सहित कई अन्य गणमान्य अतिथियों को आयोजकों ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अमित कपूर,संगीता शर्मा अजय गर्ग,कृष्ण कान्त आर्य, ओमप्रकाश मंगला, शिव कुमार डालमिया, अमित कपूर, यशंवत शर्मा, परविन्द्रर मल्होत्रा(शंटी), सचिन शर्मा, अनिल मदान, नरेश कुमार खन्ना, देशू खन्ना, अशोक ढीगड़ा, संजय टूटेजा, लोकेश शर्मा, रेनू मल्होत्रा, रेखा सिंगला, दीप्ती शर्मा, राधा, निशा, सुधा, पुष्पा शर्मा, रूर्बी, ऋषभ बजाज, हेमंत शर्मा, जगदीश विरमानी, ओमप्रकाश मदान, अमित कपूर, सुमित कपूर, अन्नू कपूर व उमा शर्मा आदि भक्त उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here