फरीदाबाद में पहली बार होगा हैलीकाप्टर से चुनाव प्रचार

0
1268
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 09 May 2019 : फरीदाबाद के इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक दल हैलीकाप्टर से चुनाव प्रचार करेगा। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और ताऊ देवीलाल द्वारा हरियाणा में लिए गए ऐतिहासिक फैसले शुक्रवार को फरीदाबाद व पलवल के हर घर पहुंचेगे। पहली बार नेताओं पर नही मतदातों पर फूलों की बारिश होगी| नेताओं से नही मतदाताओं से एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है|

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पंडित नवीन जयहिंद चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हैलीकाप्टर से लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंदा एकत्र करके प्रचार के लिए एक हैलीकाप्टर बुक करवाया है। निर्वाचन आयोग ने हैलीकाप्टर से प्रचार को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंडित ओम नारायण, सुधीर यादव, सोएब आलम ने बताया कि आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले हैलीकाप्टर से फरीदाबाद और पलवल में लोगों पर न केवल फूलों की बरसात करवाएगी बल्कि हैलीकाप्टर के माध्यम से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की स्लिप भी लोगों के घरों पर बरसाई जाएंगी। आप द्वारा तैयार की गई रणनीति के तहत फरीदाबाद और पलवल के क्षेत्र में पुष्प वर्षा के साथ-साथ ताऊ देवीलाल द्वारा जनमानस को दिया गया संदेश और केजरीवाल सरकार के कामों का प्रचार किया जाएगा। यह पहला मौका है जब फरीदाबाद में हैलीकाप्टर से प्रचार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here