कांग्रेस सरकार बनने पर फरीदाबाद को स्मार्ट औद्योगिक महानगर के रुप में बसाया जाएगा

0
1421
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 06 Jan 2019 : तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर ने आज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा की कथित स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की पहली स्मार्ट सडक़ के शिलान्यास कार्यक्रम के प्रकरण से स्मार्ट सिटी में भाजपा मंत्रियों द्वारा मचाई जाने वाली बंदरबाट खुलकर जनता के सामने आ गई है। इस सडक़ के निर्माण के लिए पहले 64 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था, जबकि बाद में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हस्तक्षेप से इसी सडक़ का 42 करोड़ रुपये का बजट घोषित होने के बाद सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम रद्द होना इस बात का प्रमाण है कि फरीदाबाद में भाजपा के दोनों शीर्ष मंत्री स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसों की बंदरबाट के लिए एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे है, उन्हें जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी को घोषित हुए लगभग दो साल पूरे हो चुके है और आज तक स्मार्ट सिटी के नाम पर एक भी ईट नहीं लगाई गई है और लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख,ये भाजपाई इस स्मार्ट सिटी की पहली सडक़ का शिलान्यास कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। अगर भाजपा सरकार वास्तव में फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी बनाना चाहती तो स्मार्ट सिटी की घोषणा के साथ ही निर्माण कार्य शुरु होने चाहिए थे, लेकिन दो साल दोनों मंत्रियों ने इस बात में निकाल दिए कि कौन मंत्री को स्मार्ट सिटी में होने वाले विकास कार्याे में कमीशन के रुप में ज्यादा हिस्सा मिलेगा। यही कारण है कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर शनिवार को किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने रद्द करवा दिया। श्री नागर ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है और भाजपाईयों की स्मार्ट सिटी तो केवल कागजों तक सिमटकर रह गई परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद को सही मायनों में स्मार्ट औद्योगिक महानगर के रुप में विकसित किया जाएगा। श्री नागर आज अपने ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत पल्ला स्थित शिव कालोनी में स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कालोनीवासी को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कालोनीवासियों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि आबादी के हिसाब से यहां के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की कमी के चलते लोगों का उपचार नहीं हो पाता, इसलिए यहां डाक्टरों की संख्या बढ़वाई जाए वहीं कालोनी में लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के दूरदराज जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानियां होती है इसलिए यहां एक महिला महाविद्यालय बनवाया जाए तथा यहां के स्कूल को अपग्रेड करवाया जाए। इसके अलावा कालोनी में पानी की निकासी की समस्या विकराल बनी हुई है इसलिए यहां गलियां को पक्का बनवाकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था की जाए। कालोनीवासियों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ललित नागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को लेकर वह संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार वर्षाे के कार्यकाल में लोगों को सिवाए महंगाई व भ्रष्टाचार के कुछ हासिल नहीं हुआ है। इस सरकार में कही कोई विकास नहीं हुआ बल्कि कांग्रेस सरकार की परियोजनाओं के नाम बदलकर भाजपा नेता झूठी वाहवाही लूटने में लगे हुए है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में आज कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल बना हुआ है और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से सत्ता में आएगी, उसके बाद तिगांव की सभी कालोनियों व गांवों का समुचित विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर अमरपाल पंडित, राजकुमार प्रधान, करन सिंह, ललित चौहान, गंगाराम, विरेन्द्र यादव, श्रीपाल प्रधान, विक्की चोपड़ा, युद्धवीर झा, रिजवान आजमी, बाबूलाल रवि, सुन्दर नेता, बृजलाल, राजबीर सिंह, अजयपाल, सुरेश पाल, अर्जुन देव, मुकुटपाल चौधरी, श्रवण सिंह, डी.डी. शर्मा, डी.एल शर्मा, रामपाल सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, हदीस मिया, धर्मबीर पांचाल, डॉ.विनोद शर्मा, गणेश पांडे, सुरजीत मास्टर, गंगाराम नंबरदार सहित अनेकों कालोनीवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here