जजपा का प्रदेश सचिव बनाने पर पार्टी हाईकमान का किया आभार व्यक्त व धन्यवाद : प्रेम सिंह धनखड़

0
966
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 21 Aug 2021 : जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रेम सिंह धनखड़ ने पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त व धन्यवाद किया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। धनखड़ ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को विश्वास देते हुए कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे व संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे तथा पहले से ज्यादा जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here