वर्षों की मेहनत से कर्मचारियों ने अपने खून पसीने से पर्यटन को सींचा है उसको उजड़ने नही देंगे : प्रेस सचिव टीकाराम शर्मा

0
453
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 07 July 2022 : सूरजकुंड, बड़खल लेक, मैगपाई, गोल्फ़क्लब, नाहरसिंह महल, होडल डबचिक और शमाँ गुरुग्राम के कर्मचारियों ने मोटल सनबर्ड सूरज कुंड में प्रधान मुरारीलाल, राजेश यादव और अशोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गेट मीटिंग की। मंच का संचालन प्रेस सचिव टीकाराम शर्मा ने किया। मीटिंग में बोलते हुए राज्य प्रधान सुरेश नोहरा व चेअरमैंन मित्रपाल राणा ने कड़े शब्दों में कहा कि जिस प्रकार हरियाणा सरकार व निगम प्रशासन कोम्पलेक्शों को बेचने की नियत पाले हैं हम उनकी इस मंशा को क़तई सफल नही होने देंगे। वर्षों की मेहनत से कर्मचारियों ने अपने खून पसीने से पर्यटन को सींचा है उसको बिल्कुल उजड़ने नही देंगे। सूरज कुंड मेले में कर्मचारियों को वर्षों से गिफ़्ट मिलती आ रही थी। मगर अबकी बार अभी तक नही मिली है। उसको जल्द दिया जाए वरना कर्मचारी प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

महासचिव सुभाष देसवाल, वरि.उप प्रधान युद्धवीर सिंह, उपप्रधान डिगम्बर सिंह, विरेंदर शर्मा व संगठन सचिव लच्छीराम व देवेन्दर नमबरदार ने बताया कि सेवेंथ पे कमिशन का मकान भत्ता अभी तक निगम ने नही दिया है। जिसके कारण कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 3000/ रुपय का नुक़सान हो रहा है। कई कोंपलेक्शों में दो से तीन महीने का वेतन नही मिला है। कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। रिटायर करमचारियों का हिसाब किताब समय पर नही मिल रहा है। कर्मचारियों के सेवा नियम नही बनने के कारण पदोन्नति नही हो पा रही है।

मीटिंग को सुरेंदर चांदना, सुभाष बिधूडी, कल्लूराम ने सम्बोधित करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व निगम में नई भर्ती करने को कहा। उक्त माँगों का समाधान शीघ्र नही हुआ तो हरियाणा टूरिज़्म कर्मचारी संघ आन्दोलन करने पर मजबूर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here