दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने नगर निगम गेट मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

0
536
Spread the love
Spread the love

फरीदाबाद, 20 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने आज नगर निगम गेट मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता मजदूर संध के नेता मटरू लाल ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

प्रदर्शन में सभा को संबोधित करते हुए मजदूर संध के नेता अध्यक्ष मटरू लाल एवं फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान एव वरिष्ठ उप प्रधान शाहाबीर खान ने जारी ब्यान मे बताया कि म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन 19वॉ दिन से लगातार विरोध कर रही है परन्तु निगम प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। उन्हाेंने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांगें न मानने पर इस संघर्ष को आगे और तेज किया जाएगा।

आज के प्रदर्शन मे सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, रणसिंह भडाना, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, रमेश पहलवान, नरेन्द्र, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, महेन्द्र पाल, हरेराम सौरोत, करन सिह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here