पूर्व विधायक आनंद कौशिक ‘साइकिल यात्रा’ में किया डा. अशोक तंवर का स्वागत 

0
1663
Spread the love
Spread the love
Faridabad News, 13 Sep 2018 : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर की पांचवें चरण की ‘साइकिल यात्रा’ का दूसरे दिन पूर्व विधायक आनंद कौशिक के कार्यालय सैक्टर-9 पर जोरदार स्वागत हुआ। साईकिल यात्रा में कांग्रेसी नेताओं ने बढ़चढक़र भाग लेते हुए पूरे उत्साह के साथ ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ ‘अशोक तंवर’ जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने अपने हजारो समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कहा कांग्रेस की इस साईकिल यात्रा से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। लोगों ने अब फिर से कांग्रेस को वोट देकर अपनी सरकार चुनने का मन बना लिया है। अब वो दिन दूर नहीं जब पूरे देश व प्रदेश में फिर से कांग्रेस का राज होगा और लोग भाजपा का सूपडा साफ कर देंगे। इससे पहले पूर्व विधायक कौशिक और उनके अनुज बलजीत कौशिक ने साईकिल चलाकर यात्रा हिस्सा लिया।
साइकिल यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए डा. अशोक तंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार से जनता को केवल मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी की सौगात मिली है, जबकि विकास के नाम पर केवल और केवल लोगों को जुमले सुनाए गए हंै। उन्होंने कहा कि राफेल घोटाले ने भाजपा सरकार की नीति और नीयत को सार्वजनिक कर दिया है, और यह घोटाला देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है परंतु कितनी बड़ी विंडबना है कि इतना कुछ होने के बावजूद अपने आपको देश का चौकीदार बताने वाले नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए है। श्री तंवर ने कहा भाजपा ने देश को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है और चार वर्षो के दौरान देश व प्रदेश में जितने दंगे हुए है, वह इस बात की गवाही दे रहे है कि यह सरकार राजनैतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है।
श्री तंवर ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद पर तंज कसते हुए कहा इससे गंदा शहर उन्होंने आज तक नही देखा, यहां जगह-जगह गंदगी, सडकों पर भरा पानी भाजपा के विकास की कहानी बयां कर रहा है। उन्होंने कहा यह वही स्मार्ट सिटी है, जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी, और आज यह शहर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां के लोगों को पीने के पानी, बिजली, सडक जैसी सुविधाओं की कमी के चलते लोग त्राहि-त्राहि कर रहे है और भाजपाई स्मार्ट सिटी का राग अलापकर कागजों में खानापूर्ति करने में जुटे है। श्री तंवर ने जोर देते हुए कहा कि ‘साइकिल यात्रा’ निकालने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार द्वारा किए राफेल घोटाला, पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के बढ़ते दाम, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटना आदि के बारे में जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि वह आज भाजपा व इनेलो को चुनौती देते है कि कांग्रेस ने साइकिल यात्रा से चुनावी जंग की शुरुआत कर दी है। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण के चेयरमैन सुरजीत भारद्वाज, योगेश तंवर, मौ विलाल, अमन अहमद, अशोक पाराशर, सचिन शर्मा, रणधीर फागना, सुनीता फागना, गजेन्द्र सिंह, बेदी प्रधान, सुरेश बैनीवाल, केसी शर्मा, गीता सैनी, डॉ. सौरभ शर्मा, अशोक रावल, सोनू , लाडो देवी, कपूरी देवी, राजकली, कमला पूरे जिला के कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here