दिव्यांग सशक्तिकरण योजना दिव्यांगजनो को बना रहा स्वावलंबी : महेश गिरी

0
1997
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 27 Nov 2018 : भाजपा के राष्टीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी द्वारा पूर्व की भांति दिव्यांगजनो को जरूरत अनुसार आज तृतीय चरण में ईस्ट एंड क्लब, महाराजा सूरजमल मार्ग, शाहदरा में तृतीय चरण में उपकरण का वितरण किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के डॉक्टर्स द्वारा जांच हेतु पिछले 8.9 माह से जांच शिविर का आयोजन किया गया था। तत्पश्चात् लगभग 500 सभी चिन्हीत दिव्यांगों को जरूरतानुसार मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, एम.एस.आई.ई.डी. किट, आर्टिफिशियल लिंब्स, कान की मशीन, छड़ी आदि उपकरण का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे ओरियेन्टल इन्सोरेन्स लि0 की उप महाप्रबंधक रश्मी बाजपेयी व डी. मेकलानी तथा एलिमको दिल्ली के प्रबंधक एसके. त्रिपाठी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम का मंच संचालन स्थानीय निगम पार्षद संजय गोयल ने किया।

विदित हो कि 29 जनवरी 2017 व 31 जनवरी 2018 को सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत लगभग 2500 दिव्यांगजनों को उपकरण द्वारा लाभ पहुंचाया गया था। पुनः सांसद द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत ओरिएण्टल इंसोरांस कंपनी के सी.इस.आर. फण्ड से लगभग 1 करोड़ रुपये का उपकरण दिव्यांगों का वितरण किया गया है।

सांसद महेश गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा करने का जो आन्नद प्राप्त होता है वह शब्दों में बायान नही किया ज सकता है। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अनेको अनेक योजनाएं चला रखा है जिनमें से दिव्यांग सशक्तिरकण योजना भी प्रमुख है। इस योजना के अन्तर्गत बिना किसी भेद भाव के अपंगता के आधार पर दिव्यांगजनों को उपकरण का वितरण किया जाता है। अतः भारत सरकार की यह योजना दिव्यांगजनों को स्वाबलंबी बना रही है।

आज के कार्यक्रम में सर्वश्री निर्मल जैन नेता सदन पूर्वी दिल्ली नगर निगम, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक गाबा व भूषण ढक्कर, महिला मोर्चा शाहदरा जिला अध्यक्ष छवि कला सिंह तथा निगम पार्षद रोमेश गुप्ता, गुंजन गुप्ता, कंचन महेश्वरी, अंजु कमलकांत, इन्द्रा झा, बबिता खन्ना, संदीप कपूर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. व क्षेत्रीय आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here