दिवेश कपूर बने पंचनद युवा संगठन के जिलाध्यक्ष

0
1226
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 23 Aug 2021 : पंचनद स्मारक ट्रस्ट ने युवा समाजसेवी दिवेश कपूर को पंचनद युवा संगठन का फरीदाबाद जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर कपूर ने संगठन का आभार जताते हुए समाज की सेवा में पहले से अधिक योगदान देने की बात कही है।

दिवेश कपूर ने बताया कि पंचनद स्मारक ट्रस्ट हरियाणा में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में संलग्न है। इस संस्था ने लोगों को देशभक्ति राष्ट्रभक्ति की ओर उन्मुख किया है। संस्था का उद्देश्य वर्ष 1947 के विभाजन में शहीद हुए 10 लाख शहीदों की याद में पंजाबी धाम बनाना भी है। जिसके लिए सभी प्रयासरत हैं। संगठन ने मुझे जिला फरीदाबाद का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसको मैं पूरी निष्ठा एवं विश्वास के साथ निभाउंगा।

श्री कपूर ने पंचनद युवा संगठन हरियाणा के अध्यक्ष जितेंद्र गेरा का नियुक्ति देने पर धन्यवाद करते हुए संगठन के लिए अथक मेहनत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज की अध्यक्षता में संगठन विस्तार की राह पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here