जिला अध्यक्ष हरेन्द्र भाटी को बनाया बल्लभगढ़ विधानसभा का उम्मीदवार

0
1709
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 08 Sep 2019 : बड़खल के बाद पंजाबी धर्मशाला में बल्लभगढ़ विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया| इस अवसर पर डॉ सुशील गुप्ता ने कहा कि आज बल्लभगढ़ की जनता के बीच हरेंद्र भाटी को विधानसभा का घोषित किया है| हरेंद्र भाटी के मन में हरियाणा परिवर्तन की भावना है| अन्ना आन्दोलन से जुड़े हुए है और पार्टी की स्थापना के बाद से केजरीवाल की नीतियों पर काम कर रहे है| दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज मुलभुत सुविधाए तक नही है| जनता पीने के पानी के लिए तरस रही है | फरीदाबाद में इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक कौड़ी तक नही लगाई गई|

वही प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों के एक हजार कार्यकर्ताओं के बराबर है| दिल्ली के कामों के तर्ज पर उम्मीदवार वोट मांगेगे | फरीदाबाद की जनता पाने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है| यहाँ के विधायकों व् सांसद सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते है| जब जनता को जरुर होती है तो ये यही कही दिखाई भी नही देते है| हरेन्द्र भाटी हमेशा ही अपनी जनता के बीच रहे है और जनता कि आवाज उठाते रहे है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here