ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने पार्षदों और ज़िला पदाधिकारियों के साथ की वर्चूअल बैठक

0
607
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 10 May 2021 : भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा में पार्षदों और ज़िला पदाधिकारियों के साथ वर्चूअल बैठक की। इस बैठक में प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र, फ़रीदाबाद नगर निगम महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने फ़रीदाबाद ज़िले में कोरोना महामारी की रोकथाम, प्रबंधन एवं वैक्सिनेशन अभियान पर पार्षदों एंव भाजपा ज़िला पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से महत्वपूर्ण चर्चा की। प्रांत सम्पर्क प्रमुख गंगा शंकर मिश्र ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए वैक्सिनेशन अभियान पर ज़ोर देकर कहा कि हर किसी को जल्दी से जल्दी टीका लगवाया जाए ताकि कोई भी व्यक्ति टीके से वंचित ना रह पाए। कोरोना महामारी में टीका ही सुरक्षा दे सकता हैं। टीकाकरण करवाना ही मानव की सच्ची सेवा है। कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में टीकाकरण ही कारगर हथियार है जो अभयदान दे सकता है। सभी पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मानवता की सेवा में तन मन धन से पूर्ण योगदान देकर समाज की सेवा करें। उन्होंने कहा की सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में हर व्यक्ति का टीकाकरण सुनिश्चहित करें और अपने अपने वार्ड में RT-PCR टेस्ट करवाने की व्यवस्था करें। ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ज़िला व मंडल के सभी कार्यकर्ता सामाजिक सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी स्वेच्छा से तन-मन और धन से कार्य कर रहे हैं। हेल्प लाइन के माध्यम से प्रसाशन और संगठन की मदद लेकर लोगों को कोविड से सम्बंधित आ रही परेशानियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है I सेवा ही संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अलग अलग तरीक़े से जन सेवा में ज़ोर शोर लगे हुए हैं। टीकाकरण अभियान में मंडल और ज़िले के कार्यकर्ता पिछले 2 महीने से अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व्यक्तिगत सम्पर्क के ज़रिए कोरोना से जीतकर आए लोगों को प्लाज़्मा दान करने के लिए प्रेरित कर रहें हैं ताकि प्लाज़्मा थेरेपी के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सके। रेड क्रॉस फ़रीदाबाद के साथ मिलकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अभी तक प्लाज़्मा डोनेशन के माध्यम से 60 से ज़्यादा लोगों की जान बचा बचाई जा चुकी है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा फ़रीदाबाद की मंडियों में और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अनाधिकृत कोलोनियों और स्लम बस्तियों में लोगों को मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया जा रहा है। भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस महामारी के दौरान लोगों को दवा, आक्सीजन व अन्य ज़रूरी चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यक्तिगत तौर पर हरियाणा के सभी ज़िलों में जाकर सुविधाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। राज्य में आक्सीजन का कोटा बढ़वाकर आक्सीजन की आपूर्ति की जा रही हैं। ज़िला प्रशासन द्वारा आक्शीजन सिलेंडर रिफ़िलिंग और रेमडेशिविर इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए उचित प्रणाली विकसित की गई है। जगह जगह कोविड केयर सेंटर विकसित करके बेड की व्यवस्था की जा रही है। नोडल अधिकारियों की देख रेख में ज़िला प्रसाशन ने लोगों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपनी कमर कस रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here