जिला बाल कल्याण परिषद नूंह ने मनाया संविधान दिवस

0
1616
Spread the love
Spread the love

Faridabad News, 26 Nov 2019 : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण परिषद नूंह ने मनाया संविधान दिवस जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर नमक में जाकर स्कूली बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया। जिसमें संविधान को मनाने के साथ-साथ अपनाने की शपथ दिलाई गई। बाल कल्याण अधिकारी शास्त्री जी ने कहा कि आज के दिन ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा निर्मित संविधान लागू हुआ था और आज हम 70 वां संविधान दिवस मना रहे हैं परंतु जितना हम सब मनाने पर ध्यान देते हैं उतना हमें संविधान को अपनाने पर ध्यान देना चाहिए हम सभी भारत वासियों का कर्तव्य है कि संविधान के प्रति आस्था एवं निष्ठा के साथ साथ अपनाने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को 29 अगस्त 1947 में संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। उनका मानना था कि विभिन्न वर्गों के बीच अंतर को बराबर करना महत्वपूर्ण था। अन्यथा देश की एकता को बनाए रखना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने धार्मिक लिंग और जातीय समानता पर जोर दिया। इसलिए आज की स्थिति परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मौजूदा सरकार ने भी संविधान दिवस को बनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य वाजिद हुसैन वह राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर अशरफ मेवाती लेखा लिपिक जवाहर सिंह वह स्कूल के छात्र एवं छात्राएं अध्यापक गण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here