विपदा या मुसीबत भक्त के जीवन को निखारने के लिए आती हैं : साध्वी वैष्णवी भारती

0
993
Spread the love
Spread the love

New Delhi News, 25 Nov 2019 : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन मयूर विहार, फेज-2, दिल्ली में किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिवस में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री वैष्णवी भारती जी ने प्रहलाद प्रसंग के माध्यम से भक्त और भगवान के संबंध का मार्मिक चित्रण किया। प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यिपु के द्वारा उसे पहाड़ की चोटी से नीचे फैंका गया, विषपान करवाया, मस्त हाथी के आगे ड़ाला गया। परंतु भक्त प्रहलाद भक्तिमार्ग से विचलित न हुए। विपदा या मुसीबत भक्त के जीवन को निखारने के लिए आते हैं। जिस प्रकार से सोना आग की भट्टी में तप कर ही कुंदन बनता है। ठीक वैसे ही भक्ति की चमक विपदाओं के आने पर ही देदीप्यमान होती है। दूसरी बात यह कि जो भीतर की शक्ति को नहीं जानता, वह इनसे घबराते हैं। आज समाज में अनेक किताबें हैं जो विपरीत परिस्थितियों में साहस न छोड़ने की प्रेरणा देती हैं। पर उन में लिखे शब्द हमारी बुद्धि में ही स्थान पाते हैं, कर्म में नहीं। क्योंकि जिस आत्मविश्वास की खोज हम कर रहे हैं वह आत्मा को जानने पर ही प्राप्त होगा। कहा भी गया है कि पृथ्वी पर सशक्त हथियार आत्म जागृति है। सद्गुरू की शरण में जाने पर आत्मज्ञान को प्राप्त करने के बाद ही हमारा स्वयं पर और परमात्मा पर विश्वास स्थिर होता है। फिर इस साहस से उपजता है अदम्य साहस जो हमें असंभव को संभव करने की शक्ति देता है। इसलिये जिस भी सफलता को हम प्राप्त करना चाहते हैं, उसका आधर है आत्मविश्वास, वह केवल आत्मज्ञान से ही संभव है। तदुपरांत होलिका प्रहलाद को क्षति पहुंचाने का प्रयास करती है। अग्नि में बैठे भक्त की प्रभु ने रक्षा की। उसके पश्चात् भक्त की रक्षा करने प्रभु स्तम्भ में से प्रकट होते हैं। नरसिंह अवतार धरण कर उन्होंनेअधर्म और अन्याय को समाप्त कर सत्य की पताका को फहराया। परंतु समझने वाली बात यह है कि हिरण्यकश्यिपु ने नियम बनाया कि मैं ही भगवान हूं। यह स्वार्थ की भावना से पूरित था। वे नियम न तो व्यक्ति का भला कर सकते हैं व न ही समाजा का। उस सार्वभौमिक नियम को जानकर ही मानव जीवन का कल्याण है, जिसे ईश्वर कहा गया है। सर्वत्रा एक ही चेतना परिव्याप्त है और सभी कुछ एक ही उर्जा से प्रसूत है। उसी शक्ति से ही सारी सृष्टि संचालित हो रही है। यह सृष्टि सुनियोजित, सुव्यिवथित व नियमित ढ़ंग से संचालित हो रही है। इसलिए ये ब्रह्मांड व सृष्टि अपने निर्माण के पीछे एक विवेकशील सत्ता की उद्घोषणा करता है। अवश्य इसका कोई रचयिता व निर्माता है। यह निर्माता सर्वशक्तिमान, अनंत विवेक से संपन्न व सर्वज्ञ है। इन विशेषताओं से युक्त निर्माता को ही शास्त्रों ने ईश्वर या ब्रह्म की संज्ञा दी। कुछ समय पूर्व मीडिया में गॉडपार्टिकल की बात की गई। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि सृष्टि की रचना में जिस जादुई कण ने बीज का काम किया उस तत्व हिग्स बोसोन यानी गॉडपार्टिकल के बहुत पास तक मानव सभ्यता पहुंच गयी है। हिग्स बोसोन के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में महाविस्पफोट के समय हिग्स बोसोन जैसा कोई मूल कण होना चाहिए जिसका फील्ड बहुत शक्तिशाली व जो सृष्टि के प्रत्येक स्थान में विद्यमान था। जब कोई भी दूसरा कण उसके फील्ड में से गुजरा होगा तो उसने रूकावट(resistance) सामना किया होगा। इस resistance के कारण ही उसको mass व ठोस आकार मिलता गया होगा। इसलिए इस हिग्स बोसोन कण के आधर पर ही 13प्वाइंट 7 बिलियन साल पूर्व तारे, ग्रह, व संपूर्ण सृष्टि आकार में आयी होगी। ऐसा पीटर हिग्स व वैज्ञानिकों के एक बड़े वर्ग का मानना है। हिग्स बोसोन एक मूल कण है जिसकी प्रथम परिकल्पना 1964 में दी गयी। इसका प्रायोगिक सत्यापन 14 मार्च 2013 को किया गया। विज्ञान ने भी माना कि गॉड पार्टिकल ऐसा कण जो सृष्टि निर्माण का आधर है। हमारी आध्यात्मिक परंपरा का केंद्रीय विचार ही है कि कण-कण में ईश्वर का निवास है। कण-कण में चेतन शक्ति की ही थिरकन है। यह सारा ब्रह्मांड भी ईश्वर रूपी शक्ति से संचालित है। सर्व श्री आशुतोष महाराज जी से प्रश्न किया- यदि परमात्मा है तो दिखाई क्यों नहीं देता? आप का प्रश्न तो बिल्कुल अतार्किक है। ऐसी बहुत सी वस्तुएं होती हैं, जो इन नेत्रों से दिखाई नहीं देतीं। तो क्या उनका भी अस्तित्व नहीं है? उदाहरण- अमीबा, बैक्टीरिया आदि जीवाणु। धरती से लाखों मील की दूरी पर अंतरिक्ष में भ्रमण करते असंख्य ग्रह-उपग्रह! और तो और यदि कोई वस्तु इन आंखों के अत्यंत समीप आ जाती है तो भाव 25 सैंटीमीटर से भी कम दूरी पर, तब भी ये आंखें उसे नहीं देख पातीं। दूसरी बात आप नेत्रों से जो देख रहे हैं, वह यथार्थ है इसका भी क्या प्रमाण है? जब किसी मानव को पीलिया हो जाता है तो उसे सब वस्तुएं पीली दिखाई देने लग जाती हैं। कई वर्ष पूर्व जब लंदन में 3डी फिल्म बनाई गई। उसमें घुड़सवार भाला फैंकता था, तो दर्शकों के सिर नीचे झुक जाते थे। उन्हें प्रतीत होता था कि भाला उनकी ही गर्दन उड़ाने के लिए फेंका गया है। कहने का भाव कि हमारे नेत्र अपूर्ण हैं। इनकी दृष्टि भ्रामक है व सीमित है। इसलिए इनके आधर पर हम किसी वस्तु के अस्तित्व को स्वीकार या नकार नहीं सकते। जैसे सूक्ष्म जीवाणुओं को माइक्रोस्कोप द्वारा। ग्रहों-उपग्रहों को टेलीस्कोप। इसी प्रकार कण-कण में स्थित ईश्वर हमारे भीतर भी स्थित है। परमात्मा व भीतर विद्यमान पारलौकिक अनुभूतियां किंचित भी चाक्षुष्य नहीं हैं। इनके अवलोकन हेतु तो अतीन्द्रिय बोध्ग्राही (extrasensory perception) उपकरण ही अपेक्षित है। यह विलक्षण उपकरण भी हमारे अंतस में उपस्थित है। यह है दिव्यदृष्टि, तृतीय नेत्रा, ज्ञानचक्षु। शलोक-प्रज्ञामयं यस्य हि नास्ति चक्षुरचक्षुर्न तस्यास्ति सचक्षुषोपि।(सौन्द्रन्नदम) जिसके प्रज्ञानेत्रा नहीं है वह नेत्रावान होते हुए भी नेत्राहीन ही है। अन्तव्र्याप्त ब्रह्मैश्वर्य का दर्शित्र (दृष्टि उपकरण) है- विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञान चक्षुषः।।(उपनिषद) भाव पत्थर घिसाने से अग्नि प्रकट हो सकती है। उसी प्रकार ज्ञाननेत्रा द्वारा अग्नि के समान उज्जवल ब्रह्म तत्व का प्रत्यक्ष दर्शन करो। किंतु इसके उन्मीलन हेतु गुरुकृपा अपरिहार्य है। अज्ञानतिमिरान्ध्स्य ज्ञानअंजन श्लाकया। चक्षुरूणमीलितं येन् तस्मै श्री गुरुवे नमः। कविताः- पाया है परम प्रकाशक को अपने मन के तम को मथ कर। देखी है हमने परम ज्योति रख पैर पाप के मस्तक पर। अब जान गए हर जर्रे में उसका ही तेज छलकता है। जगमग करती हर वस्तु में वो बन के नूर झलकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here